विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में करंट की चपेट में आने से माली की मौत, बचाने दौड़े दो लोगों को भी लगा झटका

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:48 PM (IST)

बस्ती के हसीनाबाद बाजार में बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय माली रामधीरज की मौत हो गई। उन्हें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 60 वर्षीय माली की बिजली के झटके से मौत।

  2. बचाने दौड़े दुकान मालिक व बेटे को भी झटका।

  3. घटना के बाद परिवार में गहरा मातम छा गया।

जागरण संवाददाता, बस्ती। हसीनाबाद बाजार में रविवार सुबह बिजली की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय माली की मौत हो गई। उन्हें बचाने दौड़े दुकान मालिक और उनके बेटे को भी बिजली का हल्का झटका लगा। भीटी-मिश्र निवासी रामधीरज माली पुत्र रामसुंदर रविवार सुबह करीब नौ बजे रोज की तरह हसीनाबाद बाजार में यदुनंदन चौहान के वस्त्रालय पर फूल-माला चढ़ाने जा रहे थे।

दुकान के बेसमेंट में काम चल रहा था। रामधीरज प्रथम तल पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ी से चढ़ रहे थे। इसी दौरान तीन-चार सीढ़ियां चढ़ते ही वह बिजली की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। उन्हें गिरता देख दुकान मालिक और उनका बेटा रवि बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान दोनों को भी हल्का बिजली का झटका लगा। सूचना पर पहुंचे स्वजनआनन-फानन रामधीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामधीरज की पत्नी जनक दुलारी हैं। उनकी पांच संतानों में चार विवाहित हैं, जबकि एक बेटी अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। हसीनाबाद चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में कुआनो नदी में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, ग्रामीणों ने नाव से बचाई छह जानें