विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरसों की खेती से बढ़ेगी कमाई, बस्ती के किसानों को बांटे गए RH-761 किस्म के मुफ्त बीज

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:57 AM (IST)

एसबीआइ फाउंडेशन और सुविधा संस्था ने कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से बस्ती के 77 किसानों को आरएच-761 सरसों के ...और पढ़ें

किसानों को उन्नत किस्म के आरएच-761 सरसों का बीज मुहैया कराया गया। जागरण

किसानों को उन्नत किस्म के आरएच-761 सरसों का बीज मुहैया कराया गया। जागरण

HighLights

  1. 77 किसानों को निःशुल्क आरएच-761 सरसों बीज मिला।

  2. उन्नत सरसों खेती की नई विधा पर कार्यशाला आयोजित।

  3. किसानों को कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए गए।

संवाद सूत्र, कुदरहा, बस्ती। किसानों की आय बढ़ाने के लिए एसबीआइ फाउंडेशन एवं सुविधा संस्था ने कृषि विज्ञान केंद्र से अभिसरण कर चैनपुर, भिटौरा एवं परमेश्वरपुर के 77 प्रगतिशील किसानों को उन्नत किस्म के आरएच-761 सरसों का बीज मुहैया कराकर कृषि विशेषज्ञों व किसानों से संवाद स्थापित कराया।

कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एवं प्रबंधक डा. एसके तोमर व डा. आरबी सिंह ने किसानों को सरसों की खेती करने की नई विधा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरसों की बोआई उर्वरक में मिलाकर पंक्तिबद्ध तरीके से करें।

पौधा उगाने के बाद पौधे की दूरी 12 सेमी रखें। पराली कभी न जलाएं, इससे उत्पादन घट जाता है। कंपोस्ट खाद बनाने की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- बस्ती में गेस्ट हाउस में फंदे से लटकता मिला मुसाफिर का शव, जांच में जुटी पुलिस

परियोजना प्रबंधक दीपक द्विवेदी ने बताया कि कृषि क्षेत्र में संस्था ने किसानों को कृषि यंत्र, पावर टिलर, स्प्रे मशीन, खरपतवार यंत्र, घास काटने वाली मशीन चयनित प्रत्येक गांव में मुहैया कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बस्ती के आनंद मोहन इसरो में बने वैज्ञानिक, देशभर में रोशन किया जनपद का नाम