विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में लॉटरी से चमकेगी किस्मत, 21 अगस्त को तय होंगे 'ड्रोन वाले किसान'

Published: Wed, 19 Aug 2026 10:07 PM (IST)

बस्ती में 21 अगस्त 2026 को नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषि यंत्रों व किसान ड्रोन के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कृषि यंत्र व किसान ड्रोन लाभार्थियों का चयन।

  2. 21 अगस्त को बस्ती में ई-लॉटरी प्रक्रिया।

  3. जिलाधिकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजे से।

जागरण संवाददाता, बस्ती। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से जनपद में 21 अगस्त 26 को दिन में 12 बजे से होगा। कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग व किसान ड्रोन के लिए लाभार्थी जिलाधिकारी कार्यालय में भाग ले सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जो किसान अनुपस्थित होंगे उन्हें उपस्थित अन्य किसानों एवं समिति के द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जाएगा। उन्हें कोई आपत्ति नही है, ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बस्ती में खतरे के निशान के पार पहुंची सरयू, निचले इलाकों में भरने लगा पानी