विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में एक ही मोहल्ले के प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में फैली सनसनी 

By Mahendra Kumar TripathiEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 30 Sep 2026 07:00 PM (IST)

बस्ती के रुधौली नगर पंचायत में एक ही मोहल्ले के प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर जान दे दी, जिससे इलाके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बस्ती में प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर जान दी।

  2. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

  3. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा, सुसाइड नोट नहीं मिला।

जागरण संवाददाता, बस्ती। एक ही मोहल्ले के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका के संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।

घटना रुधौली नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर की है। कस्बा निवासी 19 वर्षीय राहुल शर्मा पुत्र गयादीन और उसी मोहल्ले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती नीरू पुत्री बाबूराम चौहान के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बताया जा रहा था। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे दोनों ने एक साथ किसी बात को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया।

कस्बे के ही सत्यम नाम के लड़के ने सबसे पहले युवती नीरू को पेड़ पर लटकते हुए देखा तो शोर मचाया। इसके सुगबुगाहट बढ़ने लगी, थोड़ी ही दूरी करीब 100 मीटर पर दूसरे पेड़ से राहुल का शव लटकता हुआ मिला। अलग-अलग दोनोे नजारा देख उनके स्वजन के होश उड़ गए और मोहल्ले भर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ संजय दुबे थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह के बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। लड़की शादी कहीं और तय बताई जा रही है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- सामूहिक विवाह योजना: 920 वधुओं के खाते में भेजे 5.88 करोड़, गहनों के लिए अकाउंट में भेजे 4000

सभी पहलुओं पारिवारिक रंजिश, आपसी विवाद या अन्य सामाजिक दबाव को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी प्रेम प्रसंग और उसके बाद उपजे तनाव का लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।