बस्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमिका की मौसी और साथी ने की थी हत्या
बस्ती पुलिस ने गोरखपुर में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर यशवंत कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। प्रेमिका का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कंप्यूटर ऑपरेटर यशवंत कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
प्रेमिका की मौसी और उसके साथी ने मिलकर की थी हत्या।
ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी थी वजह।
जागरण संवाददाता, बस्ती। गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर के रूप में कार्यरत यशवंत कुमार हत्या कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी से नाराज प्रेमिका की मौसी व उसकी बेटी के प्रेमी ने मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस की संयुक्त टीम कोतवाली के अमहट के पास शनिवार को आरोपित रामललित चौधरी पुत्र हरिशंकर वर्मा निवासी ग्राम पनेराभारी थाना हर्रैया व सोना देवी पत्नी श्रीपत निवासी कौडीकोल थाना कप्तानंगजको गिरफ्तार कर लिया है। मृतक यशवंत कुमार मूल रूप से बस्ती जिले नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द गांव का रहने वाला था। गोरखपुर में पुलिस आवास निगम में संविदा कर्मी के तौर पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात था।
बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमौरा में सड़क के किनारे झाड़ी में शव पाया गया था, जबकि उसकी बाइक दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल में नवनिर्मित टोल प्लाजा के पास लावारिश हालत में मिली थी।
पत्रकारों से घटना का पर्दाफाश करते एएसपी / सीओ सिटी मानसी दहिया ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से बाइक, दो मोबाइल फोन, मृतक यशवंत कुमार का पासपोर्ट, एसबीआई बैंक का पासबुक, आधार, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस टीम ने बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज ज्ञानेन्द्र कुमार राय, एसओजी प्रभारी विकास यादव व सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव व उनकी टीम शामिल रही।
छह थाना क्षेत्रों का कनेक्शन आया सामने
घटना के पर्दाफाश में सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। बहुचर्चित यशवंत कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश करना आसान नहीं था। हत्या कांड में छह थाना क्षेत्रों का कनेक्शन सामने आया। शुरूआती में नगर थाने का मृतक, दुबौलिया थाना क्षेत्र में उसकी बाइक और वाल्टरगंज में शव मिलने से मामला बेहद पेचीदा हो गया था। इसके पुलिस की जांच हत्या का स्थान कप्तानगंज के कौड़ीकोल गांव में गन्ने का खेत में पाया गया।
आरोपित कोतवाली क्षेत्र के अमहट से गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक आरोपित रामललित चौधरी हर्रैया क्षेत्र के ग्राम पनेराभारी गांव का रहने वाला है। इस तरह नगर, दुबौलिया, वाल्टरगंज, कप्तानगंज, कोतवाली व हर्रैया थाना क्षेत्र का कनेक्शन सामने आया।
ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह
दिवंगत यशवंत कुमार ने अपनी प्रेमिका गुड़िया का अश्लील वीडियो बना लिया था। जहां कहीं गुड़िया की शादी तय होती थी तो यशवंत वीडियो दिखा कर शादी को तुड़वा देता था। इसी बात से खफा गुड़िया की मौसी सोना देवी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
और मंगलवार की रात अपनी बेटी के प्रेमी रामललित चौधरी को बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया। बेहद शातिराना तरीके से मृतक की बाइक व शव को अलग-अलग स्थानों पर रखवा दिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित सेाना देवी व रामललित चौधरी ने स्वीकार की है। घटना में रीमा , गुडिया, शीला ने भी साथ दिया था।
