Move to Jagran APP

Basti Nikay Chunav Voting 2023: चटख धूप पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह, 3 बजे तक 42.21 प्रतिशत हुआ मतदान

Basti City UP Nagar Nikay Chunav Voting 2023 मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं का उत्साह चिलचिलाती धूप पर भारी दिख रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही वोटरों की संख्या भी बढ़ती जा रही। ऐसे में शांतिपूर्वक मतदान जारी है।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Thu, 11 May 2023 02:15 PM (IST)Updated: Thu, 11 May 2023 04:56 PM (IST)
Basti Nikay Chunav Voting 2023: चटख धूप पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह, 3 बजे तक 42.21 प्रतिशत हुआ मतदान
मतदान के लिए लाइन में खड़े वोटर। -जागरण

बस्ती, जागरण संवाददाता। यूपी निकाय चुनाव के अंतिम चरण में बस्ती जिले में मतदान गुरुवार की सुबह से जारी है। इस दौरान चटख धूप पर मतदाताओं का उत्साह भारी रहा। जैसे जैसे सूर्य की तपिश बढ़ती गई मतदान प्रतिशत का ग्राफ भी चढ़ता गया। जिले में नगरीय निकाय की दस सीटों पर मतदान के लिए 130 मतदान केंद्र और 306 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोपहर बाद एक बजे तक जिले में 33 फीसद मतदान हुआ है।

loksabha election banner

पालिका परिषद बस्ती के अलावा नगर पंचायत नगर बाजार, कप्तानगंज, गायघाट, बभनान, गनेशपुर, हर्रैया, बनकटी, मुंडेरवा और रूधौली में गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। नौ बजे तक 8.95 प्रतशित और 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है। शाम छह बजे तक जो मतदान होना है। चुनाव में दो लाख अस्सी हजार पांच सौ आठ मतदाता अध्यक्ष के 116 और सभासद के 980 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सपा प्रत्याशी और भाजपा विधायक के बीच हुई नोंकझोंक

नगर पंचायत हर्रैया में मतदान के दौरान सुबह नौ बजे विधायक अजय सिंह व सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह आमने सामने आ गए। दोनों के बीच नोंकझोंक शुरु हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्रा व प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेश सिंह ने दोनों लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सपा प्रत्याशी की विधायक हर्रैया के भाई ब्लाक प्रमुख केके सिंह से नोंकझोंक हो गई।

नगर निकाय कुल वोटर 9 बजे 11 बजे 1 बजे

नगर पालिका बस्ती 120509 9017 19657 32737

बनकटी 20490 1977 4131 7301

नगर बाजार 22429 1024 3553 6354

गनेशपुर 19025 2555 4566 6536

गायघाट 9262 1262 2792 4408

मुंडेरवा बाजार 18457 1707 4383 6590

बभनान 16101 2115 4702 7377

हरैया 16041 1771 3859 6278

कप्तानगंज 19197 2075 4642 7397

रूधौली 19791 1671 5101 7996

कुल प्रतिशत 8.9491 20.00 33

नगर निकाय कुल वोटर 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3बजे 6बजे

नगर पालिका बस्ती 120509 9017 19657 32737 41454

बनकटी 20490 1977 4131 7301 9617

नगर बाजार 22429 1024 3553 6354 8333

गनेशपुर 19025 2555 4566 6536 9291

गायघाट 9262 1262 2792 4408 5272

मुंडेरवा बाजार 18457 1707 4383 6590 8555

बभनान 16101 2115 4702 7377 8555

हरैया 16041 1771 3859 6278 7885

कप्तानगंज 19197 2075 4642 7397 9596

रूधौली 19791 1671 5101 7996 10163

कुल प्रतिशत 8.9491 20.00 33 42.21


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.