विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेत में बिखरा खून और मिले पशु के अवशेष... बस्ती में गोकशी की आशंका से सनसनी, कई थानों की पुलिस तैनात

Published: Fri, 21 Aug 2026 04:42 PM (IST)

बस्ती के बैड़ारी एहतमाली गांव में चरी के खेत में खून और गन्ने के खेत में पशु के अवशेष मिलने ...और पढ़ें

मौके पर तैनात कई थानों की पुलिस

मौके पर तैनात कई थानों की पुलिस

HighLights

  1. बस्ती के खेत में खून और पशु अवशेष मिले।

  2. गोकशी की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की।

  3. अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया।

संवाद सूत्र, बस्ती। चरी के खेत में जगह-जगह खून के निशान और बगल के गन्ने के खेत में पशु की आंत व हड्डी के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। बैड़ारी एहतमाली गांव के किसान कोमल प्रसाद ने डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कलवारी क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी ने चरी के खेत, गन्ने के खेत और आसपास के इलाके में छानबीन कराई। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक खून दिखे और हड्डी के छोटे टुकड़े मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्साधिकारी की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मिले आंत और हड्डी के टुकडे (अवशेषों) के नमूने सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिये हैं।

79174393

पुलिस इस सैंपल को जांच के लिए गोरखपुर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अवशेष किस पशु के हैं। घटना स्थल के पास रहने वाले कोमल प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी को बताया कि गुरुवार की आधी रात घर के पश्चिम दिशा से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इसके कुछ देर बाद पशु के चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी।

लोगों में दहशत

रात अधिक होने के कारण वह मौके पर नहीं गए। सुबह खेत में खून और अवशेष मिलने की जानकारी उन्होंने गांव के मनोज पांडे और कमलेश यादव को दी। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है।

79174383

कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अलावा दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, नगर थानाध्यक्ष रामप्रसाद यादव, लालगंज थानाध्यक्ष विनय पाठक मय फोर्स, कप्तानगंज थाने से एसआई वीरेंद्र सरोज और गायघाट चौकी इंचार्ज राकेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस आसपास के खेतों और रास्तों की भी जांच कर रही है।

कलवारी क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि गोकशी की सूचना मिली थी। मामले में कोमल प्रसाद की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

मौके पर खून मिला है। खेत में मिले निशान और अवशेषों से प्रथम दृष्टया किसी बड़े पशु के होने की संभावना प्रतीत हो रही है। कुछ आंतरिक अंगों के अवशेष भी मिले हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए गोरखपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बस्ती विकास प्राधिकरण में 4.86 करोड़ के कार्यों में टेंडर घोटाला, ठेकेदारों की मिलीभगत उजागर