बस्ती के अटल आवासीय विद्यालय में कई दिनों से भरा पानी, जलनिकासी न होने से 10 अक्टूबर तक हुई बच्चों की छुट्टी
बस्ती के परशुरामपुर स्थित अटल आवासीय विद्यालय में भारी जलभराव के कारण छात्रों को 4 से 10 अक्टूबर तक छुट्टी ...और पढ़ें
-1791112288332_m.webp)
HighLights
अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव से छात्रों को छुट्टी।
जल निकासी न होने से संक्रमण का खतरा बढ़ा।
अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी स्थायी समाधान नहीं।
संवाद सूत्र, बस्ती। परशुरामपुर विकास क्षेत्र के निकट बने अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव से संकट खड़ा हो गया है। विगत दिनों हुई वर्षा के बाद विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी होने के कारण छात्रों और विद्यालय कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, पानी जमा होने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के लिए चार अक्टूबर से दस अक्टूबर तक सात दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है।अभिभावकों को इसकी सूचना देकर रविवार को बच्चों को उनके साथ घर भेज दिया गया। विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य पूरनचंद उपाध्याय ने बताया कि प्रांगण में भरा पानी कम हाने के बजाय बढ़रहा है।रविवार को खंड विकास अधिकारी परशुरामपुर विनोद सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी विद्यालय पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। परिसर से पानी निकालने के संभावित विकल्पों पर चर्चा की,लेकिन समस्या का ठोस समाधान नहीं निकल सका।
इससे पहले मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल तथा श्रम विभाग की कमिश्नर रचना केसरवानी भी विद्यालय पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर चुकी हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बनी हुई है।
