बेसिक शिक्षा मंत्री ने बंधाई ढांढस
उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि स्व. मिश्र एक आदर्श शिक्षक और समाजसेवी थे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बस्ती: बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र के तिलकपुर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने मिश्र के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पिता स्व. भगवती प्रसाद उर्फ मुन्नीलाल मिश्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि स्व. मिश्र एक आदर्श शिक्षक और समाजसेवी थे। शिक्षा क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान अनुकरणीय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें