एएसपी को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक
पदक राज्यपाल या डीजीपी के हाथों प्रदान किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 10:24 PM (IST)
बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक रविद्र कुमार सिंह को सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि यह पदक राज्यपाल या डीजीपी के हाथों प्रदान किया जाएगा। बस्ती पुलिस के लिए यह दूसरा अवसर है जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व पुलिस कप्तान हेमराज मीणा का चयन डीजीपी के गोल्ड मेडल के लिए हो चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें