चोरी की बाइक, बैटरी व देसी तमंचा के साथ गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आरोपित को थाना क्षेत्र के छपिया पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से उसने सरघाट मंदिर में हुई घंटा चोरी का घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
बस्ती: रुधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक व एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश सिंह की टीम ने मंगलवार को भोर में 3.45 बजे के रुधौली थाने पर बाइक चोरी के मुकदमे में वांछित मुखराम निवासी जोधीजोत थाना रुधौली को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक, अलग-अलग स्थानों से चुराई गई दो बैटरी भी बरामद की गई। इसके अलावा आरोपित के पास एक देसी तमंचा, दो कारतूस व 5410 रुपये भी बरामद किए गए।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आरोपित को थाना क्षेत्र के छपिया पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से उसने सरघाट मंदिर में हुई घंटा चोरी का घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। उसके आपराधिक इतिहास की चर्चा करते हुए बताया कि आरोपित के खिलाफ कुल चार आपराधिक मुकदमें रुधौली थाने में दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरपति त्रिपाठी, कांस्टेबल सर्वेश नायक, रमेश गुप्ता, सतेंद्र कुमार सिंह, चंद्रकेश प्रजापति,अभिलाष प्रताप सिंह शामिल रहे।
कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में हिस्सा लेने जाएंगे 5000 किसान
31 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली किसान प्रतिज्ञा रैली में बस्ती से पांच हजार किसान शामिल होने जाएंगे। यह जानकारी किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने तैयारी बैठक में दी। अध्यक्षता किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने की। कहा कि कार्यक्रम को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।
बैठक में कांग्रेस के चुनावी एजेंडे की चर्चा करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टिकट वितरण में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्ट फोन,स्कूटी, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, बिजली बिल में रियायत, 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देने की घोषणा कांग्रेस कर चुकी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि सभी फ्रन्टल पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व सौंपा गया है। कहा कि जनहित के सवालों को लेकर प्रियंका गांधी जिस प्रकार से लगातार संघर्ष कर रही हैं उससे कांग्रेसजनों का हौसला बढा है। विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी ²ष्टि से देख रही है। हमें इस पर खरा उतरना होगा तभी कांग्रेस की 2022 में मजबूत सरकार बनेगी।
कालंजय त्रिपाठी, श्री प्रकाश सिंह, शिवविभूति मिश्र, विन्दा चौधरी, अनुराग पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, अमरदेव सिंह, संजीव त्रिपाठी, विवेकानन्द मिश्र, जगदीश, दिवाकर चौधरी आदि शामिल रहे।