Move to Jagran APP

जनकल्याणकारी योजनाओं और कोविड प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना

प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी से सटा हुआ यह क्षेत्र ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का क्षेत्र रहा है। भाजपा ने यहां पंचायत की सभी सीटों पर कब्जा करके आम जनमानस को एक अच्छा संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM (IST)
जनकल्याणकारी योजनाओं और कोविड प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना
जनकल्याणकारी योजनाओं और कोविड प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक तीन सत्रों में आयोजित की गई। पहले सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों,दूसरे सत्र में सेवा की संगठन के तहत किए गए सेवा कार्य और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। तीसरे और अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं और कोविड प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। तीनों सत्रों में मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई।

loksabha election banner

प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी से सटा हुआ यह क्षेत्र ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का क्षेत्र रहा है। भाजपा ने यहां पंचायत की सभी सीटों पर कब्जा करके आम जनमानस को एक अच्छा संदेश दिया। पिछली सरकार में अपराधी बेलगाम थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित करने के साथ ही प्रदेश को कोरोना के संकट से बचाया। मध्यम व निम्न वर्ग के लोगों का पूरा ख्याल रखा। कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।

द्वितीय सत्र का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कोरोना काल के बाद कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बैठक में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया। सांसद हरीश द्विवेदी, विधायकगण,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रुपम मिश्र,

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पांडेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.