पांचवें सिख गुरु के शहादत दिवस पर लंगर
भजन कीर्तन की रही धूम
बस्ती : सिख पंथ के पांचवें गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव की शहादत पर गुरुद्वारा गुरु गो¨वद ¨सह चौक कंपनीबाग में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरु साहिब की स्मृति में सबद, कीर्तन देर तक चला। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। पांचवें गुरु साहिब को सच्चा देश भक्त बताया गया। कहा कि शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव को इसी दिन मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर शहीद किया गया था। उन्होंने ¨हदुत्व और मानव कल्याण के लिए आतताइयों का मुकाबल किया। वह दुश्मन के सामने कभी सिर नही झुकाए। अन्याय के खिलाफ डंटकर मुकाबला किया। अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र और समाज के लिए उनकी कुर्बानी अविस्मरणीय है। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। कंपनीबाग चौराहे पर राहगीरों को मीठा पेयजल पिलाया गया। लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। सैमुअल मीत ¨सह, सेंकी ¨सह, रोमा ¨सह, रोनित सिह, गोल्डी ¨सह, करन ¨सह, सरबजीत ¨सह, सीटू ¨सह, सिदक ¨सह, पीयूष ¨सह, सल्लू ¨सह, राजा ¨सह, मनी ¨सह व निखिल मौजूद रहे।