राहुल मद्देशिया अपहरण मामला: अमरमणि त्रिपाठी की फिर टली सुनवाई, अब 1 सितंबर पर फैसला
Amarmani Tripathi Case: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी से जुड़े 24 साल पुराने राहुल मद्देशिया अपहरण मामले में सुनवाई एक सितंबर ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
राहुल मद्देशिया अपहरण मामले में अगली सुनवाई अब एक सितंबर को।
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए।
गवाहों की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई में लगातार देरी हो रही।
विधि संवाददाता, बस्ती। ( Amarmani Tripathi Case) 24 वर्ष पहले राहुल मद्देशिया के अपहरण के मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी से जुड़े प्रकरण की सुनवाई (Rahul Maddheshiya Case Hearing) एमपी एमएल कोर्ट (Basti MP MLA court hearing) में चल रही है। सोमवार को भी गवाह उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते सुनवाई एक सितंबर को निर्धारित की गई है। कोर्ट से अमर मणि भगोड़ा घोषित हैं। इनकी संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।
बावजूद यह सक्रिय हैं, इंटरनेट मीडिया पर भी इनकी फोटो पड़ रही हैं। पुलिस अब तक इन्हें कोर्ट में गवाही देने के लिए नहीं बुला पा रही है। तारीख पर तारीख पड़ रहे हैं। दो वर्ष भीतर सौ से अधिक तारीखें पड़ चुकी हैं। गवाहों के न पहुंचने पर तारीख पर तारीख पड़ रही है।
एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने सख्त रुख अपनाया है। 14वें गवाह के रूप में योगेंद्र का बयान बीस जुलाई को अंकित किया गया था। कुल करीब पचास से अधिक की गवाही होनी है। उसके जिरह की तारीख 28 जुलाई नियत तिथि क़ी गयी थी।
उसी तारीख को वीडियो कंन्फ्रेंसिंग से गवाह का जिरह बचाव पक्ष के वकीलों द्वारा किया गया। अगली तारीख को अगले गवाह का बयान दर्ज करने के लिए छह अगस्त तारीख तय थी, उसके बाद 17 अगस्त की तारीख तय की गयी थी।
यह भी पढ़ें- बस्ती में खतरे के निशान के पार पहुंची सरयू, निचले इलाकों में भरने लगा पानी
6 दिसंबर 2001 को जयपुरवा रोडवेज तिराहा के पास सुबह 7:45 पर धर्मराज मद्धेशिया के पुत्र स्कूली छात्र राहुल मद्धेशिया का अपहरण (UP kidnapping case) कर लिया गया था, जिसकी बरामदगी एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी (Amarmani Tripathi News) के आवास से किया था।
मुकदमा धर्मराज मद्धेशिया की तहरीर पर कोतवाली बस्ती में दर्ज किया गया था। दौरान मुकदमा धर्मराज मद्धेशिया की मृत्यु हो चुकी है। अपहृत राहुल मद्धेशिया का बयान अंकित किया जा चुका है।
