एडीएम व एएसपी पहुंचे सीएचसी मुंडेरवा, जाना हाल
लेवल-वन अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 09:35 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 09:35 PM (IST)
बस्ती : लेवल-वन अस्पताल सीएचसी मुंडेरवा में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों का हाल जानने बुधवार को अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र और एसएपी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
चिकित्सक ने पूरी जानकारी दी। यहां कोरोना के नौ एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है। मरीजों की स्थिति में काफी सुधार है। बुधवार को छह मरीजों समेत 24 स्वास्थ्य कर्मियों का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से मरीजों के उपचार में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें