समाचार पत्र वितरक घायल
बस्ती: परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेरता चौराहे पर सोमवार को दिन में करीब 10 बजे अज्ञात वाह
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 10:39 PM (IST)
बस्ती: परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेरता चौराहे पर सोमवार को दिन में करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से सरजू तिवारी निवासी अरजानीपुर घायल हो गए। सरजू तिवारी समाचार पत्रों का वितरण करते हैं। वह सुबह अखबार बांटने के लिए निकले थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें