विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा सरयू नदी पार कर श्रृंगी ऋषि के आश्रम की ओर रवाना, सीताराम के लगे जयकारे

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:42 PM (IST)

बस्ती के दुबौलिया में 84 कोसी परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव से महाराष्ट्र के तुकाराम आश्रम के श्रद्धालु बच्चों और गुरुजनों ने श्रीश्री श्रृंगी ऋषि आश्रम शेरवाघाट के लिए प्रस्थान किया।

अयोध्या की 84 कोसी यात्रा सीताराम के जयघोष के साथ सरयू नदी पार की।

अयोध्या की 84 कोसी यात्रा सीताराम के जयघोष के साथ सरयू नदी पार की।

HighLights

  1. महाराष्ट्र के तुकाराम आश्रम से श्रद्धालु परिक्रमा के लिए रवाना हुए।

  2. 84 कोसी परिक्रमा में सीताराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हुआ।

  3. श्रद्धालुओं ने सरयू नदी पार कर अगला पड़ाव श्रृंगी ऋषि आश्रम तय किया।

संवाद सूत्र दुबौलिया (बस्ती) चौरासी कोसी परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव पर रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की भोर में महाराष्ट्र के तुकाराम आश्रम से आए तीन दर्जन से अधिक बच्चे और गुरुजन तृतीय पड़ाव श्रीश्री श्रृंगी ऋषि आश्रम शेरवाघाट के लिए रवाना हुए।

श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ सीताराम का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। वरसांव में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर संतोष पांडेय ने अपने आवास पर परिक्रमा में शामिल बच्चों और गुरुजनों का स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया और सेवा-सत्कार कर उनका अभिनंदन किया।

इसके बाद परिक्रमार्थियों ने नाव के जरिए सरयू नदी पार की और अपने अगले पड़ाव श्रृंगी ऋषि आश्रम शेरवाघाट पहुंचे। इस अवसर पर राजमंगल पाठक, अरविंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बता दें कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भगवान राम से जुड़े चौरासी पौराणिक स्थल हैं। परिक्रमा यात्रा अयोध्या से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित बस्ती जिले के मखौदा धाम से शुरू होती है।

यह यात्रा बस्ती, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, गोंडा और अयोध्या सहित पांच जिलों में पड़ने वाले 21 पड़ावों पर पहुंचकर समाप्त होती है। चौरासी कोसी परिक्रमा कोशलदेश की परिक्रमा है, जो राम राज्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थानों को स्पर्श करती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।