विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुसूचित जनजाति बने 4341 सवर्णों की खोज

By Edited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 11:36 PM (GMT+05:30)

बस्ती: अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र लेकर अनुचित लाभ ले रहे सवर्ण जाति के 4341 ओझा और नायक लोगों को

News Article Hero Image

बस्ती: अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र लेकर अनुचित लाभ ले रहे सवर्ण जाति के 4341 ओझा और नायक लोगों को सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के तेरह जिलों में तलाश शुरू हो गई है। अकेले बस्ती में ही ऐसे 36 लोगों मिले हैं। इनमें से दस शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा चार प्रदेश के बाहर नौकरी कर रहे हैं।

इसका खुलासा पहली बार वर्ष 2014 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निर्देश पर शिकायतों की कराई गई जांच में हुआ था। तत्कालीन डीएम ने अपर जिलाधिकारी से इसकी जांच कराई। पाया गया कि शासन के एक आदेश की आड़ में बस्ती सहित अन्य जिलों में वर्ष 2003 में ब्राह्मण समुदाय के ओझा एवं नायक जाति के लोगों ने तहसीलों से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। बस्ती में 2001 की जनगणना में अनुसूचित जन जाति की कुल जनसंख्या एक सौ रही, इसमें घुमंतू जातियों को भी शामिल किया गया था। यहां ओझा एवं नायक टाइटिल वाले सवर्ण जाति में आते हैं।

बहरहाल जिलों से जांच कर भेजी गई रिपोर्ट को सतही मान आयोग ने नए सिरे से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। इस क्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने गत 24 फरवरी 16 को महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती,गोरखपुर,देवरिया,मऊ,आजमगढ़,जौनपुर,बलिया,गाजीपुर,वाराणसी एवं मिर्जापुर के जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर ब्राह्मण समुदाय के नायक एवं ओझा के तथाकथित 4341 लोगों को जारी किए गए प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट सीडी में उपलब्ध कराने को कहा है।

शासन ने गलत तरीके से यह प्रमाण पत्र हासिल करने वालों का नाम सार्वजनिक करने ,प्रमाण पत्र निरस्त करने और इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

बस्ती में 36 के नाम सार्वजनिक:

बस्ती में गलत तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र हासिल करने वालों के प्रमाण पत्र तो पहले ही निरस्त कर दिए गए हैं। अब इनके नाम भी सार्वजनिक करने की तैयारी चल रही है। इससे प्रमाण पत्र का बेजा इस्तेमाल करने वालों की पहचान आसानी से हो सकेगी। अब तक जो नाम सार्वजनिक किए गए हैं ,उनमें आकांक्षा,प्रीती,अनुपम,अजीत,सविता,नीलम,शेषनाथ,प्रदीप कुमार,अश्वनी,त्रिपुरारी,नमिता,धनंजय,नूतन,किरन,रमाकांत,अनुराग,प्रवीण,मृत्युंजय,पंकज कुमार,अशोक कुमार,सुनील कुमार,चंद्रसेन,संतोष कुमार,शिवम,जितेंद्र कुमार,पूजा,ओमप्रकाश,अभिषेक,अतुल कुमार,ऋचा,श्रुति एवं अमित हैं।

अब इनकी सुनिए:

जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय ¨सह ने बताया कि यह सही है बस्ती में ओझा एवं नायक जाति के लोगों ने गलत तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इनके खिलाफ एसडीएम और एडीएम स्तर से कार्यवाही चल रही है।

क्या कहते हैं बीएसए:

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ¨सह ने बताया कि यहां भी इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल अभी कोई नाम सामने नहीं आया है जो गलत तरीके से जारी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहा हो।

इनसेट

प्रमुख सचिव समाज कल्याण के निर्देश के क्रम में गलत तरीके से जिन लोगों ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है उनके नाम सार्वजनिक कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दे दिए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है और ऐसे कितने लोग हैं,जो बच गए हैं। इनके भी प्रमाण पत्र निरस्त होंगे।

नरेंद्र ¨सह पटेल,जिलाधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।