Move to Jagran APP

Youth Congress : बदायूं में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजर बंद, प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में किया था सीएम का पुतला फूंकने का एलान

Youth Congress किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमववीर यादव समेत कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 05:21 PM (IST)
Youth Congress : बदायूं में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजर बंद, प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में किया था सीएम का पुतला फूंकने का एलान
Youth Congress : बदायूं में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजर बंद

बरेली, जेएनएन। Youth Congress : किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमववीर यादव समेत कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष इसे पुलिस का तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।

loksabha election banner

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पिछले एक सितंबर को नोएडा प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश फैल गया था। जिलाध्यक्ष ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन का एलान किया था। इसकी भनक लगते ही सुबह ही उनके आवास पर पुलिस पहुंच गई और घर पर ही नजरबंद कर दिया।

युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कैंप कार्यालय पर पहुंचकर सांकेतिक गिरफ्तारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए घर पर ही नजरबंद कर लिया। किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी खुली तानाशाही है। योगी सरकार किसानों और उनके हक की आवाज उठा रहे नेताओं को जेल भेजकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

सपा महिला सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

प्रांतीय निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की आलोचना की गई। वक्ताओं ने भाजपा को महिला विरोधी बताया।पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर हुए कार्यक्रम में महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने भाजपा पर महिलाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की जनता घुटन महसूस कर रही है। बस, इंतजार है चुनाव का। पूर्व विधायक आशुतोष माैर्य ने कहा कि सपा ने हमेशा महिला सुरक्षा की बात की। इधर भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, सुषमा मोर्य और मधु सक्सेना, महेंद्र प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर शहनवाज खां, मनोहर सिंह यादव, निधि गुप्ता, विमलेश सक्सेना, संध्या, मीना, कामना नकवी, कहकशा, रविंद्र शर्मा एडवोकेट, आशीष गर्ग, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप, निहाल मौर्या, भानु यादव जिला अध्य्क्ष युवजन सभा, शाहनवाज खा, चंद्रभान जाटव, सोमेश प्रताप, रोहताश मीना, हरिओम यादव, संतोष मौर्या, बलवीर यादव, भैरो प्रसाद मौर्या, वसीम कुरेसी, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।

नोएडा अथरिटी के भ्रष्ट रवैये, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी योगी सरकार की मनमानी है। सरकार उन्हें तत्काल रिहा करे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बब्बू चौधरी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एराज चौधरी, रफत अली खान, शादाब, राज यादव, रवि, पंकज, नदीमुद्दीन आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.