Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के शक में युवक की कांते से काटकर हत्या Bareilly News

आंवला के ग्राम अखा का अवधेश ग्राम क्योना गौंटिया में एक डेरी पर काम करता था। बीती रात वह वहीँ पर अपने चचेरे भाई के साथ चारपाई पर लेटा था।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 08:53 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में युवक की कांते से काटकर हत्या Bareilly News
अवैध संबंधों के शक में युवक की कांते से काटकर हत्या Bareilly News

बरेली, जेएनएन : क्योना गौटिया गांव में शनिवार आधी रात बाद रिश्ते के चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार कांते से वार कर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद युवक के चचेरे भाई ने बीचबचाव करना चाहा तो आरोपित ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित भाग निकला। मृतक के घरवालों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

बिशारतगंज के गांव अखा का अवधेश (20) पुत्र राकेश ट्रक ड्राइवर था। पुलिस का कहना है कि गांव की ही एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। घरवालों का आरोप है कि इसकी जानकारी जब अवधेश के रिश्ते के चाचा जगत सिंह यादव को हुई, तो वह भड़क उठा और उसी समय से अवधेश से बदला लेने की फिराक में था। 15 दिन पूर्व अवधेश घर आया था। अवधेश का एक चचेरा भाई सत्यवीर थाना भमोरा के ग्राम क्योना गौटिया में एक डेयरी में काम करता है। 15 दिन पूर्व वह अवधेश को अपने साथ गौटिया ले आया। यहां दोनों डेयरी में काम करने लगे।

शनिवार रात सत्यवीर व अवधेश एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात में करीब 3.30 बजे अखा का जगत सिंह यादव दीवार फांदकर अंदर घर में घुस आया। उसने चारपाई पर सो रहे अवधेश पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इसके बाद अवधेश की गला काटकर हत्या कर दी। इसी दौरान जागे सत्यवीर ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया तो जगत यादव ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी सत्यवीर ने पीछा कर हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर बाहर ट्यूबवेल पर सो रहे जमील ने भी हमलावर का पीछा किया लेकिन दोनों लोग हमलावर को पकड़ नहीं सके।

अखा से अवधेश के घर वालों के आने के बाद एसओ भमोरा जावेद खान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। मृतक के पिता राकेश सिंह यादव ने जगत सिंह यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपित की पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

साथ ही डेयरी में काम करते थे अवधेश और जगत
अखा का अवधेश गांव के जगत सिंह का रिश्ते में भतीजा लगता था। पहले दोनों लोग क्योना गौटिया में एक ही डेयरी पर काम करते थे। डेयरी में एक व्यक्ति से झगड़ा होने के बाद जगत सिंह ने वहां काम छोड़ दिया था। कुछ दिन करगैना में डेयरी पर काम किया।

आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - राम प्रकाश, सीओ

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.