Move to Jagran APP

बरेली की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई में मनाया गया महिला दिवस, किया गया जागरुक

राजकीय इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को महिलाओं के अधिकारों के साथ महिलाओं के लिए चल रही है महिला हेल्प लाइन और पाक्सो एक्ट के बारे में भी बताया गया है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 05:10 PM (IST)
बरेली की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई में मनाया गया महिला दिवस, किया गया जागरुक
राजकीय इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

 बरेली, जेएनएन। राजकीय इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को महिलाओं के अधिकारों के साथ महिलाओं के लिए चल रही है महिला हेल्प लाइन और पाक्सो एक्ट के बारे में भी बताया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को बताया गया है कि महिलाओं को जागरुक करना हमारी जिम्मेदारी है। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होंगी तो एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। घरेलू हिंसा, शारीरिक शोषण या फिर अगर उनका हक मारा जा रहा है तो कहां पर वह  शिकायत कर सकती हैं। स्वयंसेवकों को बताया गया कि वह किस तरह से महिलाओं को जागरुक कर सकते हैं। इसके साथ स्वयंसेवकों को बताया गया कि अपनी बहन बेटियों के सुरक्षा, स्वावलंबन और उनको जागरुक करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में बरेली राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनभरन राजभर, उप प्रधानाचार्य अवनीश यादव और कार्यक्रम अधिकारी नमिता त्रिपाठी के साथ स्कूल का स्टॉफ भी मौजूद रहा। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.