Move to Jagran APP

Jagran Special : अपने एक संकल्प से बदायूं का यह शख्स बन गया गंगा मां का बेटा, अब निभा रहा ये जिम्मेदारी Badaun News

स्कूल टाइम से ही गंगा के प्रति सच्ची आस्था रही तो उन्होंने गंगा सफाई अभियान शुरू कर दिया। अपने साथियों के साथ वह हर रविवार कछला गंगा घाट पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाते।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 05:44 PM (IST)
Jagran Special :  अपने एक संकल्प से बदायूं का यह शख्स बन गया गंगा मां का बेटा, अब निभा रहा ये जिम्मेदारी  Badaun News
Jagran Special : अपने एक संकल्प से बदायूं का यह शख्स बन गया गंगा मां का बेटा, अब निभा रहा ये जिम्मेदारी Badaun News

बदायूं, मनोज वर्मा : स्कूल टाइम से ही गंगा के प्रति सच्ची आस्था रही तो उन्होंने गंगा सफाई अभियान शुरू कर दिया। अपने साथियों के साथ वह हर रविवार कछला गंगा घाट पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाते। गंगा घाट से बढ़कर गरीब बस्तियों तक भी पहुंच गए।

loksabha election banner

2003 कुछ बच्चों को स्कूल पहुंचा और उनकी पढ़ाई लिखाई का जिम्मा खुद संभाला। इसके साथ ही गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मदद के लिए पहुंच जाते हैं। बहन मानकर उनके समारोह में हिस्सेदारी करते हैं।

बर्फखाना मुहल्ला निवासी अलंकार सिंह तोमर बताते हैं कि करीब 11 साल पहले वह कछला गंगा घाट पर पहुंचे तो गंदगी देख वहां स्वच्छता का संकल्प ले लिया। सफाई करने के लिए पहले अकेले जुटे, बाद में छह दोस्त भी साथ हो गए।

चार साल पहले इस कार्य के दौरान एक ग्रामीण ने अपने बेटी की शादी में खर्च की फिक्र जताई तो हम सब मदद के लिए उनके घर पहुंच गए। तब से इंतजार में रहते हैं। जैसे ही किसी आर्थिक कमजोर के यहां से बेटी की शादी का बुलावा आता है, हमारी पूरी टीम वहां मदद के लिए पहुंचती है।

गरीबों के बीच मनाते हैं जन्मदिन : दोस्तों की यह टोली अपने व परिवार के सदस्यों के जन्मदिन मनाने के लिए गरीब लोगों की बस्ती में जाती है। कहते हैं कि उनके बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान आए, इससे बड़ा कोई जश्न नहीं।

गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए एक स्कूल खोलने की तैयारी है। जिसमें उन बच्चों का प्रवेश कराएंगे, जिनके अभिभावक शुल्क व अन्य खर्चे वहन नहीं कर पाते। स्कूल संचालित कैसे होगा, इस पर कहते हैं कि हम सभी दोस्त मिलकर खर्च करेंगे। उन्हीं में से कुछ लोग पढ़ाएंगे।

अब आगे आ रहे लोग : रेस्टोरेंट संचालक अलंकार कहते हैं कि पैसा बहुत बड़ी बात नहीं है, जरूरी यह है कि समाज के हित के लिए लोग आगे आएं। उनकी मदद करने वाले कम नहीं हैं। हम लोगों ने जब गरीब बेटियों की शादी में मदद के लिए कदम बढ़ाया तो कई लोग हमसे जुड़ते गए। कुछ ऐसे भी थे जिनके पास समय नहीं, मगर वे आर्थिक मदद जरूर करते हैं। उन बेटियों के लिए परिवार की जरूरत की वस्तुएं भेंट करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.