Wildlife in Pilibhit : वाहन की टक्कर से घायल नीलगाय को कुत्तों ने नोचा
पीलीभीत के पूरनपुर में जंगल से निकलकर सड़क की तरफ आई एक नीलगाय जहां वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई। वहीं उस पर कुत्तों ने भी हमला कर दिया। यह देख मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाकर नीलगाय को बचा लिया।
पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत के पूरनपुर में जंगल से निकलकर सड़क की तरफ आई एक नीलगाय जहां वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई। वहीं उस पर कुत्तों ने भी हमला कर दिया। यह देख मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाकर नीलगाय को बचा लिया।
सोमवार को जंगल से निकलकर एक नीलगाय माधोटांडा खटीमा मार्ग पर गांव से सटे बिजली घर के पास आ गई। तभी सड़क पर तेजी से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से से वह बुरी तरह से घायल हो गई। इस बीच कुत्तों की नजर नीलगाय पर पड़ी तो उन्होंने उसे नोचना शुरु कर दिया। कुत्तों के हमले में वह और अधिक घायल हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने कुत्तों को बमुश्किल भगाकर नीलगाय को बचाया। मामले की सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा है। वन दारोगा अजमेर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, टीम मौके पर पहुंच रही है। जल्दी ही उसका उपचार किया जाएगा।