फेसबुक पर टिप्पणी का विरोध किया तो दबंगो ने किया हमला
सुभाषनगर राजीव कॉलोनी को कुछ दिन पहले वहां कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पाट बना दिया गया था।
बरेली, जेएनएन। शहर में बनाये गए हॉटस्पाट अब मजाक बनकर रह गए है। कोई भी बैरियर तोड़कर घुस जा रहा है। पुलिस का तो कोई अता पता नही है। सुभाष नगर का हाल तो यह है कि हॉटस्पाट होने के बाद भी दबंगो की भीड़ ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के घर हमला कर पीटा।
सुभाषनगर राजीव कॉलोनी को कुछ दिन पहले वहां कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पाट बना दिया गया था। कॉलोनी के योगेश कुमार राष्ट्रीय सेवा संघ के पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले कैंट क्षेत्र निवासी एक युवक ने क्षत्रिय समाज के माननीय के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी।
उन्होंने विरोध जताते हुए सोमवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की। आरोप है कि शिकायत को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद बौखलाए 10 से 15 दबंग मंगलवार सुबह उनके घर पहुंचकर गालीगलौज करने लगे। उन्हें दरवाजा बंद करके पुलिस को मामले की सूचना दी।
उनके मुताबिक पीआरवी से घर पहुंचा एक सिपाही उन्हें पकड़कर थाने ले गया। साथ ही इक_े हुए दबंगों में इलाके के एक युवक को भी पकड़ा। थाने पहुंचे तो वहा एक राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोगों को फोन आने लगे। पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया। शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।