विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बरेली में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Published: Mon, 30 Mar 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

मौसम विभाग ने 31 मार्च तक मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में ...और पढ़ें

धूप से बचाव के बीच गुजरतीं युवतियां।

धूप से बचाव के बीच गुजरतीं युवतियां।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार दोपहर सूरज की तपिश बढ़ गई, अधिकतम पारा 33.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में दिन में गर्मी महसूस की गई, राहत पाने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मेघगर्जन और झोंकेदार हवाओं संग वर्षा होने की वजह से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

अधिकतम पारा 33.9 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में भी मौसम गर्म रहा, राहत पाने के लिए एसी, पंखे और कूलर तक का सहारा लिया गया। हालांकि, तापमान में वृद्धि होने के बाद से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दोपहर में धूप तेज होने से लंबे सफर के लिए निकले लोग रुक-रुककर सफर तय करते दिखे।

यह भी पढ़ें- UP Weather: आज यूपी में कहर बरपाएंगे आंधी-तूफान, लखनऊ-मेरठ में बारिश का अलर्ट

एक अप्रैल से वर्षा में कमी आने का अनुमान, फिर बढ़ेगा तापमान

एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूर्णतया समाप्त होने के साथ ही प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग को छोड़कर ज्यादातर अन्य भाग में मौसम साफ हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ईरान के आसपास सकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुंचने से प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग के तापमान में गिरावट आनी आरंभ हो गई।

कल मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान

प्रदेश में 31 मार्च तक मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा होने से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार है। उसके बाद एक अप्रैल से वर्षा में कमी आने से अधिकतम तापमान में दोबारा दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।