Water Crisis in Bareilly : बरेली में पानी के लिए तरस रहे दस हजार घर, पानी की टंकी खराब होने से बाधित हुई सप्लाई
Water Crisis in Bareilly राजेंद्र नगर में बांके बिहारी मंदिर के पीछे फतेह बगिया में बनी पानी की टंकी में गुरुवार को खराबी आ गई। इससे राजेंद्र नगर समेत आसपास के जुड़े करीब दस हजार घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई।
बरेली, जेएनएन। Water Crisis in Bareilly : राजेंद्र नगर में बांके बिहारी मंदिर के पीछे फतेह बगिया में बनी पानी की टंकी में गुरुवार को खराबी आ गई। इससे राजेंद्र नगर समेत आसपास के जुड़े करीब दस हजार घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। स्थानीय पार्षद की सूचना पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू की। अधिकारियों ने शुक्रवार शाम तक सप्लाई सुचारू कराने का दावा किया है।
बांके बिहारी मंदिर के पीछे बने ओवरहेड टैंक से वार्ड 23 इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, वार्ड 50 जनकपुरी, वार्ड 67 आवास विकास कॉलोनी के करीब दस हजार घरों में पानी की सप्लाई होती है। गुरुवार दोपहर पानी की टंकी में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे आसपास के सभी घरों में सप्लाई ठप हो गई। घरों में पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना से शिकायत की।
पार्षद ने तुरंत नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। कुछ देर में ही जलकल विभाग से टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फाल्ट तलाशने के साथ ही उसकी मरम्मत शुरू कर दी। देर शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया। शुक्रवार शाम तक सप्लाई शुरू हो सकेगी। पार्षद सतीश चंद्र ने बताया कि वह अपने सामने टीम से मरम्मत करवा रहे हैं। फाल्ट को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
फतेह बगिया में पानी की टंकी में फाल्ट आने की सूचना मिली है। तुरंत ही वहां मरम्मत के लिए टीम भेज दी। शुक्रवार तक मरम्मत कराकर पानी की सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी। राजेश कुमार यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग