Move to Jagran APP

प्राइवेट कर्मचारी लगें या सरकारी, गंदगी सब पर भारी

भीषण गंदगी के बोझ से दबे चार वार्डो से सरकारी सफाई कर्मियों को हटाकर प्राइवेट सफाई कर्मचारी लगाए गए थे लेकिन स्थिति अभी बदहाल ही है। शहर की हकीकत का नमूना दिखाने को ये काफी हैं।

By Edited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 02:39 AM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 11:54 AM (IST)
प्राइवेट कर्मचारी लगें या सरकारी, गंदगी सब पर भारी
जागरण संवाददाता, बरेली : भीषण गंदगी के बोझ से दबे चार वार्डो से सरकारी सफाई कर्मियों को हटाकर प्राइवेट सफाई कर्मचारी लगाए गए थे लेकिन स्थिति अभी बदहाल ही है। शहर की हकीकत का नमूना दिखाने को ये काफी हैं। सुभाषनगर क्षेत्र के ये चार बड़े वार्ड गंदगी, जलभराव से बदहाल हो हैं और जनता परेशान हो गई है। महाशिवरात्रि के दिन भी चारों वार्डो में कूड़ा बिखरा रहा और गलियां पानी से जलमग्न रहीं। निगम के बदहाल इंतजामों के कारण यहां आने वाले लोग भी परेशान हैं। शहर के वार्ड पांच नेकपुर, वार्ड 12 सिठौरा, वार्ड 13 शांति विहार और वार्ड 25 मढ़ीनाथ में तैनात 42 सफाई कर्मचारियों को बीते दिनों हटा दिया गया था। पार्षदों ने कर्मचारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम ने इन वार्डो में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 30 प्राइवेट सफाई कर्मचारियों को लगाया। आठ फरवरी को हुए आदेश के बावजूद आज तक वहां मात्र 14 कर्मचारी ही पहुंच पाए हैं। सफाई कर्मियों पर नहीं औजार पार्षद चित्रा मिश्रा, अजय कुमार सिंह, मुनेंद्र सिंह ने बताया कि जो कर्मचारी आ भी रहे हैं, वे बेकार हैं। उनके पास सिर्फ फावड़े हैं। किसी के पास झाड़ू, रिक्शा, ठेला, नाली साफ करने का छोटा फावड़ा नहीं है। इस कारण झाड़ू नहीं लग पा रही और नालियां साफ नहीं हो रही हैं। बिना औजार काम ठीक नहीं हो पा रहा है। गंदे पानी से निकलकर पहुंचे मंदिर महाशिवरात्रि पर भी वार्ड में सफाई नहीं हो पाई। भक्त गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचे। मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा था और गलियों में गंदा पानी भरा रहा। पीपल के थान के पास मेन रोड पर नाली का पानी सड़क पर था। दुर्गा गली में भी लोग पानी से होकर मंदिर पहुंचे। मनीषा गैस गोदाम रोड पर दुर्गा गली के पास कूड़ा बिखरा पड़ा था। पार्षद चित्रा मिश्रा के घर की गली पर भी जबरदस्त जलभराव रहा। पुलिस चौकी के पीछे गली में जबरदस्त कीचड़ भरा था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.