गांव बहरौली में कैंसर से बुजुर्ग की मौत!
दूषित पानी के कारण कैंसर से मौत होने की खबरों के बीच मीरगंज के गांव के बुजुर्ग करी मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, बरेली : दूषित पानी के कारण कैंसर से मौत होने की खबरों के बीच मीरगंज के गांव बहरौली में एक और बुजुर्ग की मौत हो गई है। घरवालों ने उनकी मौत कैंसर के कारण होना बताया है। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग के फेफड़ों में इंफेक्शन या फिर कैंसर होने की संभावना जताई गई थी। आगे की जांच कराने से पहले ही परिजन बुजुर्ग को घर ले आए।
गांव निवासी 62 वर्षीय आंगन लाल मौर्य करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। आंगन लाल के बेटे महेंद्र पाल ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से उनका खाना-पीना कम हो गया था। पानी पीने में भी गले में अटकता था। इधर 15 दिन पहले तो उनकी हालत अधिक खराब हो गई। करीब पांच दिन पहले भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने एक्सरे कराकर कैंसर बताया। खर्च ज्यादा था, इसलिए शुक्रवार रात करीब दस बजे उन्हें घर लेकर आ गए। 11 बजे उनकी मौत हो गई। भोजीपुरा के अस्पताल में डॉक्टरों ने आंगन लाल के सीने का एक्सरे कराकर फेफड़ों में इंफेक्शन या फिर कैंसर होने की संभावना जताई
गांव निवासी 62 वर्षीय आंगन लाल मौर्य करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। आंगन लाल के बेटे महेंद्र पाल ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से उनका खाना-पीना कम हो गया था। पानी पीने में भी गले में अटकता था। इधर 15 दिन पहले तो उनकी हालत अधिक खराब हो गई। करीब पांच दिन पहले भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने एक्सरे कराकर कैंसर बताया। खर्च ज्यादा था, इसलिए शुक्रवार रात करीब दस बजे उन्हें घर लेकर आ गए। 11 बजे उनकी मौत हो गई। भोजीपुरा के अस्पताल में डॉक्टरों ने आंगन लाल के सीने का एक्सरे कराकर फेफड़ों में इंफेक्शन या फिर कैंसर होने की संभावना जताई थी। बीमारी का सटीक पता लगाने के लिए सीटी स्कैन की सलाह दी थी।
थी। बीमारी का सटीक पता लगाने के लिए सीटी स्कैन की सलाह दी थी।