Move to Jagran APP

Bareilly: महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, प्रसारित करने की धमकी देकर वसूली रंगदारी

Bareilly होमगार्ड की पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया बाद में वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर रंगदारी वसूल करने लगा। महिला ने रंगदारी देने से मना कर किया तो उसने पति को जहर देकर हत्या कर इश्योरेंस की रकम लेकर देने को कहने लगा।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Tue, 31 Jan 2023 03:49 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 03:49 PM (IST)
Bareilly: महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, प्रसारित करने की धमकी देकर वसूली रंगदारी : जागरण

बरेली, जागरण संवाददाता: खेती करने के बहाने करीब आए व्यक्ति ने होमगार्ड की पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर रंगदारी वसूल करने लगा। जब महिला ने रंगदारी देने से मना कर किया तो उसने पति को जहर देकर हत्या कर इश्योरेंस की रकम लेकर देने को कहने लगा। तंग आकर महिला मायके चली गयी, जहां उसने थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

बिथरी के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि ढाई साल पहले पति के मित्र राजकुमार पटेल ने अपना खेत बटाई पर दिया, इसी के बाद उसने घर आना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि एक दिन जब घर पति और बच्चे कोई नहीं थे। तब राजकुमार पटेल उसके घर आया।

तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया

घर में अकेला पाकर राजकुमार पटेल ने जबरन तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर तीन लाख रुपय रंगदारी वसूल की। फिर रुपयों की मांग की, इंकार पर आरोपित महिला पर अपने पति को जहर देकर मारने का दबाव बनाने लगा। कहा कि तुम्हारे पति के मरने के बाद इंश्योरेंस की रकम मिलेगी। वह हमें दे देना।

फोन पर धमकी देने लगा

तंग आकर महिला अपने मायके मिलक रामपुर चली गयी। फ़िर भी राजकुमार उसे फोन पर धमकी देने लगा जिसके बाद महिला थाने गयी, आपबीती सुनाई। सीओ तृतीय के आदेश बारादरी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.