दादा वाले बयान पर वीरपाल का पलटवार बोले, कंस प्रवृति के हैं सपा जिलाध्यक्ष
पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल के समर्थन में 23 लोगों ने गुरुवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ली।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 06:28 PM (IST)
बरेली(जेएनएन)। पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल के समर्थन में 23 लोगों ने गुरुवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ली। वीरपाल ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष के दादा वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शुभलेश यादव कंस प्रवृति के हैं। वह बड़ों का सम्मान करना नहीं जानते। उन्होंने कहा कि मोर्चा को भाजपा की बी टीम बताने वालों के पास क्या आधार है। सिर्फ एक बंगला, जिसके शिवपाल सिंह यादव हकदार भी थे। उन्हें देने पर सपा में खलबली मची हुई है। इस मौके लल्लू सिंह यादव, शाहिद रजा खान, अरशद रजा खान, अंकित यादव, शादाब रजा खान व ओम प्रकाश समेत अन्य ने सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें