यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीन लाख नहीं मिले तो पत्नी को दिया 3 तलाक, बाद में बोला- अगर मेरे साथ रहना है तो मेरे बड़े भाई के साथ करना होगा यह काम...
Teen Talaq भोजीपुरा निवासी महिला ने बताया कि साल 2020 में कंजादासपुर निवासी तासीम खां से निकाह हुआ था। पिता ने निकाह के समय तय दान-दहेज दिया। छह लाख रुपये खर्च किया। आरोप है कि बावजूद पति तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपित के भाई व भाभी ने भी उत्पीड़न शुरू कर दिया।

जागरण संवाददाता, बरेली : Teen Talaq : तीन लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिर साथ रखने के लिए हलाला का दबाव बनाया। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने पति तासीम खां, भाई तसलीम खां व भाभी खैरूल के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक, मारपीट व धमकी की धारा में प्राथमिकी लिखी है।
साल 2020 में हुआ था निकाह
भोजीपुरा निवासी महिला ने बताया कि साल 2020 में कंजादासपुर निवासी तासीम खां से निकाह हुआ था। पिता ने निकाह के समय तय दान-दहेज दिया। छह लाख रुपये खर्च किया। आरोप है कि बावजूद पति तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपित के भाई व भाभी ने भी उत्पीड़न शुरू कर दिया।
तेजाब से चेहरे पर हमला करने की धमकी दी जाने लगी। विरोध पर तीन तलाक दे दिया। फिर रिश्तेदारों से कहने लगा कि यदि दोबारा मेरी बीबी बनना चाहती है तो बड़े भाई तसलीम खां संग हलाला करे। इन्कार पर तमंचे की फोटो भेजकर हत्या की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी लिखकर इज्जतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।