विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी PET अभ्यर्थियों की राह हुई आसान! रेलवे चलाएगा 10 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और शेड्यूल

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:07 PM (IST)

रेलवे ने यूपी पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 10 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद-लखनऊ, ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. मुरादाबाद-लखनऊ, शाहजहांपुर-बिजनौर, बरेली-लखनऊ और बरेली-मथुरा के बीच चलेंगी ट्रेनें

जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की ओर से 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें मुरादाबाद-लखनऊ, शाहजहांपुर-बिजनौर और बरेली-मथुरा के बीच बरेली होकर छह ट्रेनें और बरेली जंक्शन से लखनऊ के बीच दो ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें 24, 25, 26, 29, 30, 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर को चलेंगी। इसके अलावा बरेली जंक्शन पर एक अतिरिक्त रैक उपलब्ध रहेगी, जिसे जरूरत पर चलाया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद और लखनऊ के बीच चार ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें 04322 मुरादाबाद-लखनऊ स्पेशल 25, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को मुरादाबाद से 13:20 चलकर रामपुर से 13:57 बजे, बरेली से 14:45 बजे, शाहजहांपुर से 15:57 बजे, हरदोई से 16:35 बजे, बालामऊ से 17:07 बजे और 18:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में 04321 लखनऊ-मुरादाबाद स्पेशल 26, 31 अक्टूबर और दो नवंबर को लखनऊ से 19:00 बजे चलकर बालामऊ से 20:04 बजे, हरदोई से 20:32 बजे, शाहजहांपुर से 21:57 बजे, बरेली से 22:52 बजे, दूसरे दिन रामपुर से 00:17 बजे और मुरादाबाद 01:50 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा 04324 मुरादाबाद-लखनऊ स्पेशल 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को मुरादाबाद से 18:55 बजे चलकर रामपुर से 19:32 बजे, बरेली से 20:27 बजे, शाहजहांपुर से 21:27 बजे, हरदोई से 22:27 बजे, बालामऊ से 22:49 बजे और दूसरे दिन लखनऊ 00:25 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 04323 लखनऊ-मुरादाबाद स्पेशल 26, 31 अक्टूबर और दो नवंबर को लखनऊ से 01:35 बजे चलकर बालामऊ से 02:42 बजे, हरदोई से 03:07 बजे, शाहजहांपुर से 04:07 बजे, बरेली से 06:46 बजे, रामपुर से 06:46 बजे और मुरादाबाद 08:00 बजे पहुंचेगी।

वहीं 04325 शाहजहांपुर-बिजनौर स्पेशल 25, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को शाहजहांपुर से सुबह 7:10 बजे चलकर बरेली से 08:10 बजे, रामपुर से 09:27 बजे, मुरादाबाद से 10:30 बजे, अमरोहा से 11:07 बजे, गजरौला से 12:12 बजे, चांदपुर सिआऊ से 13:12 बजे, हल्दौर से 13:40 बजे और बिजनौर 14:00 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 04326 बिजनौर-शाहजहांपुर स्पेशल 26, 31 अक्टूबर और दो नवंबर को बिजनौर से 18:55 बजे चलकर हल्दौर से 19:20 बजे, चांदपुर सिआऊ से 19:52 बजे, गजरौला से 21:17 बजे, अमरोहा से 21:40 बजे, मुरादाबाद से 22:50 बजे, रामपुर से 23:52 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00:05 बजे और शाहजहांपुर 01:25 बजे पहुंचेगी।

इज्जतनगर मंडल में चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 05011 लखनऊ-बरेली स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को लखनऊ से और 05012 बरेली-लखनऊ स्पेशल 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को चलाई जाएगी।

05011 लखनऊ जंक्शन से 23:35 बजे चलकर ऐशबाग से 23:52 बजे, अगले दिन मोहिबुल्लापुर से 00:07 बजे, सिधौली से 00:45 बजे, सीतापुर से 01:25 बजे, हरगांव से 01:52 बजे, लखीमपुर से 02:18 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 02:47 बजे, मैलानी से 03:30 बजे, पूरनपुर से 04:13 बजे, पीलीभीत से 05:30 बजे, भोजीपुरा से 06:22 बजे, इज्जतनगर से 07:05 बजे, बरेली सिटी से 07:30 बजे और बरेली जंक्शन 07:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05012 बरेली जंक्शन से 18:00 बजे चलकर बरेली सिटी से 18:20 बजे, इज्जतनगर से 18:35 बजे, भोजीपुरा से 19:00 बजे, पीलीभीत से 20:10 बजे, पूरनपुर से 21:20 बजे, मैलानी से 22:30 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 22:57 बजे, लखीमपुर से 23:35 बजे, हरगांव से 23:55 बजे, अगले दिन सीतापुर से 00:25 बजे, सिधौली से 00:57 बजे, मोहिबुल्लापुर से 01:47 बजे तथा ऐशबाग से 02:42 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जंक्शन 03:00 बजे पहुंचेगी।

वहीं 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को 05310 बरेली-मथुरा कैंट स्पेशल बरेली से 04.00 बजे चलकर बदायूं से 05.00 बजे, कासगंज से 06.10 बजे, हाथरस सिटी से 07.22 बजे औरमथुरा कैंट 08.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05309 मथुरा कैंट-बरेली स्पेशल मथुरा कैंट से 18.10 बजे चलकर हाथरस सिटी से 19.12 बजे, कासगंज से 20.25 बजे, बदायूं से 21.32 बजे और बरेली 23.00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना के सभी सेंटरों को पीछे छोड़ जाट रेजिमेंटल सेंटर ने रचा इतिहास, बना देश का सबसे स्वच्छ सैन्य परिसर