विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय सिंह गंगवार के विधायक से मंत्री बनने तक के सफर में जानिए किसने निभाई चाणक्य की भूमिका

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2022 07:05 AM (IST)

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 संजय सिंह गंगवार के दूसरी बार सदर विधायक से राज्यमंत्री बनने के सफर में उनके ...और पढ़ें

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 : विजय विगत एक सप्ताह से लखनऊ में ही डेरा डाले हैं।
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 : विजय विगत एक सप्ताह से लखनऊ में ही डेरा डाले हैं।

पीलीभीत, जेएनएन। UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 : संजय सिंह गंगवार के दूसरी बार सदर विधायक से राज्यमंत्री बनने के सफर में उनके अनुज विजय सिंह गंगवार की अहम भूमिका रही है। दरअसल विजय गंगवार भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय तौर पर भागीदारी कर रहे हैं। वह ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का भी बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। इस बार चुनाव के दौरान हर हाल में जीत सुनिश्चित करने के लिए विजय गंगवार ने ऐसी रणनीति बनाई की। विपक्षी दल के नेताओं के साथ साथ भितरघात कर रहे भाजपा के नेताओं को भी भनक तक नहीं लगी।

जब जीत हासिल हो गई तो विजय गंगवार ने अपनी संगठनात्मक क्षमता के जरिये दिग्गजों से संपर्क स्थापित करने की निरंतरता कायम रखी। विजय विगत एक सप्ताह से लखनऊ में ही डेरा डाले हैं। गुरुवार की शाम विजय गंगवार ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास की नई इबारत लिखेगी।

मम्मी...आपके आशीर्वाद से मंत्री बन गया: शपथ ग्रहण होने के बाद संजय का फोन आया और बोले- मम्मी आपके आशीर्वाद से मैं मंत्री बन गया। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के राज्यमंत्री बनने के बाद जश्न में डूबीं उनकी माता नरेनो देवी की आंखों में चमक आये चेहरे पर प्रसन्नता का भाव था। दैनिक जागरण से खास बातचीत में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की माता नरेनो देवी ने कहा कि करीब दस दिन पहले संजय से बात हुई थी। उसके बाद आज मंत्री बनने की खबर सुनी तो मन प्रभुल्लित हो उठा। मेरी तरफ से संजय को बहुत आशीर्वाद है। निरंतर जनता की भलाई के लिए काम करे और आगे बढ़ता रहे।

रुके हुए काम पूरे होंगे: बेटे के राज्यमंत्री बनने की खुशी में निज निवास पर ढोल-नगाडों के साथ नाचते झूमते उनके पिता बाबूराम गंगवार की आवाज पहले से अधिक बुलंद थी। तिरुपति गोल्डन पार्क स्थित आवास पर दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान बाबूराम गंगवार ने कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। आज जनपद के लिए खुशी की बात है। पिछले पांच वर्षों से जनपद में राज्य सरकार कोई मंत्री नहीं था। सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने संजय को विधायक बनाया। योगी-मोदी जी व अमित शाह ने मंत्री पद देकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। छूटे हुए काम पूरे होंगे। सबका साथ व सबका विश्वास लेकर आगे का कार्यकाल होगा।