Move to Jagran APP

UP Roadways News : रक्षाबंधन पर मालामाल हुआ बरेली रोड़वेज, 50 लाख का हुआ मुनाफा

UP Roadways News रक्षाबंधन पर सिर्फ एक दिन में रोडवेज बसों ने 50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व बटोरा। बहनों से किराया नहीं लेना था। शासन ने रोडवेज की झोली पूरी भरी हुई थी। ढाई लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली रोडवेज की भूमिका बहुत अहम रही।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 01:56 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 01:56 PM (IST)
UP Roadways News : रक्षाबंधन पर मालामाल हुआ बरेली रोड़वेज, 50 लाख का हुआ मुनाफा
UP Roadways News : रक्षाबंधन पर मालामाल हुआ बरेली रोड़वेज, 50 लाख का हुआ मुनाफा

बरेली, जेएनएन।UP Roadways News : रक्षाबंधन पर सिर्फ एक दिन में रोडवेज बसों ने 50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व बटोरा। बहनों से किराया नहीं लेना था। शासन ने रोडवेज की झोली पूरी भरी हुई थी। ढाई लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली रोडवेज की भूमिका बहुत अहम रही।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा की सौगात दी थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने शासन व निगम मुख्यालय के निर्देश पर रीजन के सभी सहायक क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश जारी किए थे। कोविड को देखते हुए सभी एआरएम व आरएम ने महिला यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डों पर उपहार के रूप में मास्क भी वितरित किए। वहीं भीड़ को देखते हुए छोटे रुट पर बसों के फेरों में बढ़ोत्तरी की गई। जिससे कि पर्व पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने आसानी से पहुंच सके।

इस तरह समझें रक्षाबंधन पर यात्रियों का गणित :

2,56,488 यात्रियों ने एक दिन में रीजन की बसों से सफर किया।

49,746 महिला यात्री शामिल रही

54,07,612 मूल्य की निश्शुल्क टिकट महिला यात्रियों की सुविधा के लिए जारी हुए।

एक नजर बरेली परिक्षेत्र की बसों में

बरेली डिपो : 201

रुहेलखंड डिपो : 201

पीलीभीत डिपो :169

बदायूं डिपो : 128

कुल बस : 669

डिपो - कुल यात्रियों की संख्या - महिला यात्रियों की संख्या - महिला यात्रियों द्वारा की गई यात्रा का कुल टिकट मूल्य

बरेली - 69232 - 10176 - 1388180

रुहेलखंड - 65718 - 14375 - 1776764

बदायूं - 78793 - 14729 - 1216165

पालीभीत - 42745 - 10466 - 1026503

कुल योग - 256488 - 49746 - 5407612

रक्षाबंधन पर बहनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। त्योहार पर महिला यात्रियों को उपहार के रूप में मास्क का वितरण भी किया गया था। - आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.