विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली रूट पर चलेंगी सबसे ज्यादा रोडवेज बसें

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:14 PM (IST)

दीपावली और छठ पूजा के लिए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा हेतु तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें बरेली ...और पढ़ें

बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड

बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड

HighLights

  1. दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम में चल रही तैयारी

  2. चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना का जारी नहीं हुई गाइडलाइन

जागरण संवाददाता, बरेली। दशहरा बीत चुका है, अब दीपावली और छठ पूजा पर घर वापसी करने वाले यात्रियों को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली से आते हैं, इसलिए निगम की सबसे ज्यादा बसें इसी रूट पर लगाई जा रही हैं।

निगम प्रशासन ने लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी कार्ययोजना तय कर ली है। बताया जा रहा है कि निगम मुख्यालय से चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना की गाइड लाइन जारी होने के बाद दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

परिवहन निगम ने दीपावली से लेकर भैया दूज और छठ पूजा तक के लिए बरेली रीजन में 723 बसों का संचालन कराने की कार्ययोजना बनाई है। इनमें सबसे अधिक 145 बसें बरेली रूट पर चलाई जाएंगी।

वजह, दीपावली पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक रहती है। जिन लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता उनके लिए बस ही विकल्प रहता है। विगत वर्षों की तरह लोकल रूटों में पीलीभीत, बदायूं और हल्द्वानी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि त्योहार पर पांच से 12 नवंबर तक सभी बसों को आन रोड रखने की तैयारी की गई है। बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।

पीईटी परीक्षार्थियों के लिए लगीं 50 बसें, बरेली कालेज रोड पर लगा जाम

रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर कराई गई पीईटी परीक्षा कराई गई। परीक्षा छूटने के समय परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए बरेली डिपो और रुहेलखंड डिपो की 50 बसें लगाई गई थीं।

दोपहर में परीक्षा छूटने के समय बसों में भीड़ बढ़ी थी, पुराना बस अड्डा से बरेली कालेज रोड पर जाम लग गया था। हालत यह रही कि बसें आगे नहीं बढ़ पा रही थीं।

जाम की वजह से लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। हालांकि शाम को परीक्षा छूटने के समय सेटेलाइट बस अड्डा और पुराना बस अड्डा पर स्थिति सामान्य रही।

यह भी पढ़ें- बरेली के माथे से हटेगा कचरे का दाग: 5 साल के इंतजार और 7 टेंडर के बाद 28 से शुरू होगा कूड़ा प्लांट