खोए मोबाइल ढूंढने में यूपी पुलिस का बड़ा कारनामा: 14 महीने में 1.28 लाख फोन बरामद, यह जिला रहा सबसे आगे
बरेली पुलिस CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में प्रदेश में सबसे आगे है। सितंबर ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
खराब जिलों को बेहतर प्रदर्शन करने के दिए गए निर्देश
जागरण संवाददाता, बरेली। सेंट्रल इक्विमेंट इडेंटिटी रजिस्टर (सीइआइआर) पोर्टल पर खोए हुए मोबाइल का रिकार्ड दर्ज करने और बरामदगी में बरेली पुलिस सबसे आगे हैं। प्रदेश में 14 महीने में 1,28,635 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। प्रदेश 48.63 प्रतिशत मोबाइल बरामदगी के साथ 10वें स्थान पर है।
बरेली अगस्त में 93.29 अंक और सितंबर में 94.26 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा है। सितंबर में बरेली ने 183 मोबाइल फोन खोने का रिकार्ड दर्ज कर 168 बरामद किए।
वहीं प्रदेश में सुल्तानपुर अगस्त में 3.89 अंक और सितंबर में चार अंक के साथ सबसे पीछे है। सुल्तानपुर ने सितंबर में 70 में से 66 फोन बरामद किए।
यूपी पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की ओर से जारी सीइआइआर रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में मोबाइल फोन बरामदगी में प्रदेश में सबसे अधिक वाराणसी जोन ने 64.89 अंक और दूसरे स्थान पर बरेली जोन ने 51.99 अंक प्राप्त किए।
इसके बाद 38.84 अंक मेरठ, 36.54 अंक गोरखपुर, 30.77 अंक लखनऊ, 25.72 अंक कानपुर और सबसे कम 10.88 अंक आगरा को मिले।
वहीं रेंज के अनुसार सबसे अधिक मिरजापुर को 71.03 अंक, बरेली को 65.70, आजमगढ़ को 56.82, प्रयागराज को 55.72, मेरठ को 47.60, गोरखपुर को 46.96, लखनऊ को 46.28, झांसी को 40.55, मुरादाबाद को 36.62, वाराणसी को 31.84, बस्ती को 31.33, सहारनपुर को 29.63, आगरा को 14.43, चित्रकूट को 14.40 और अयोध्या को सबसे कम 11.38 अंक प्राप्त हुए।
कमिश्नरेट में सबसे आगे गाजियाबाद और सबसे पीछे प्रयागराज रहा। वहीं प्रदेश में सबसे पिछड़े जिलों में सुल्तानपुर, बलरामपुर, कन्नौज, बाराबंकी, अलीगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, देवरिया, कासगंज और हाथरस हैं। ये जिले चार से 10 अंक ही हासिल कर सके हैं। खराब जिलों को बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिए गए हैं।
सितंबर में प्रदेश में टाप 10 जिले
बरेली 94.26, आजमगढ़ 86.29, महाराजगंज 85.97, सोनभद्र 74.98, प्रतापगढ़ 69.39, भदोई 66.67, ललित पुर 62.56, बुलंदशहर 54.47, फतेहपुर 52.11 और जालौन 50.30 अंक के साथ प्रदेश के टाप 10 जिलों में शामिल हैं।
बरेली जोन और रेंज के जिलों का हाल
बरेली जोन में 974 में से 571 मोबाइल फोन सितंबर में बरामद किए गए। इनमें बरेली रेंज में 498 में से 244 फोन बरामद किए, जिसमें बदायूं ने 134 में से 99, पीलीभीत ने 56 में से 23 और शाहजहांपुर ने 125 में से 107 बरामद किए।
वहीं मुरादाबाद रेंज में 476 में से 327 बरामद हुए, जिसमें अमरोहा में 80 में 54, बिजनौर में 155 में 128, मुरादाबाद में 84 में 41, रामपुर में 62 में 47 और संभल में 95 में 57 बरामद हुए।
यह भी पढ़ें- 'लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए घर छोड़े फोन'... बरेली उपद्रव के 102वें आरोपी ने खोले तौकीर रजा के सनसनीखेज राज
