विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार की तबीयत बिगड़ी, बरेली के अस्पताल में भर्ती

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:15 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की सोमवार रात बरेली स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की तबीयत बिगड़ी।

  2. बरेली के गंगाचरण अस्पताल में भर्ती, आईसीयू में निगरानी जारी।

  3. उपचार के बाद होश आया, हालत स्थिर बताई जा रही है।

जागरण संवाददाता, बरेली। प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की सोमवार रात घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सिविल लाइंस स्थित आवास में खाना खाते वक्त वह बेहोश हो गए।

उन्हें तत्काल गांधी उद्यान के पास गंगाचरण अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें होश आ गया। उन्हें आईसीयू में निगरानी के लिए रखा गया है।

मंत्री के प्रतिनिधि शुभम मेहरोत्रा ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठे थे। रात को कमजोरी लगने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से वालोंग तक EV बाइक से 4850 KM के सफर पर निकले सेना के जवान, 'SPHERE' यात्रा पहुंची बरेली