Move to Jagran APP

बरेली से बड़ी खबर क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने छोड़ा भाजपा का साथ, कांग्रेस के साथ खेलेंगी अगली पारी

UP Vidhansabha Chunav 2022 भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है।अब वह अपनी अगली पारी कांग्रेस के साथ खेलेंगी। पार्टी के पदाधिकारियो के अनुसार अलका सिंह बिथरी चैनपुर विधानसभा से टिकट मांग रही थी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 03:24 PM (IST)
बरेली से बड़ी खबर क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने छोड़ा भाजपा का साथ, कांग्रेस के साथ खेलेंगी अगली पारी
बरेली से बड़ी खबर क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने छोड़ा भाजपा का साथ, कांग्रेस के साथ खेलेंगी अगली पारी

बरेली जेएनएन। UP Vidhansabha Chunav 2022 : भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है।अब वह अपनी अगली पारी कांग्रेस के साथ खेलेंगी। पार्टी के पदाधिकारियो के अनुसार अलका सिंह बिथरी चैनपुर विधानसभा से टिकट मांग रही थी। उन्होंने बरेली के पदाधिकारियों पर भी आराेप लगाए है।

loksabha election banner

बरेली में असहज महसूस कर रहे थे पदाधिकारी

क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र मधुलिका राघव को सौंपे गए इस्तीफे में क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने जनपद के संगठन के पदाधिकारी उनके कार्य से असहज महसूस कर रहे है।इसलिए स्थानीय पदाधिकारी उच्च पदाधिकारियों को गुमराह करने में लगे है।क्योंकि उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य असुरक्षित महसूस हो रहा था। इससे मुझे ऐसा अहसास हुआ कि पार्टी के लोग महिला वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे है।जिसके कारण वह भी पार्टी हित में कार्य करने में असहज महसूस कर रही है।जिसकी वजह से वह अपने पद से इस्तीफा दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.