सामूहिक विवाह में पिता की मर्जी से लिए 7 फेरे, खाते में ₹64 हजार आते ही प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन
भमोरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिता की पसंद से शादी करने वाली युवती अनुदान राशि मिलते ही ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
कोर्ट में शादी के आवेदन पर पुलिस के बुलाने पर प्रेमी के साथ आई
संवाद सूत्र, भमोरा (बरेली)। आलमपुर जाफराबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पिता की पसंद के युवक से विवाह करने वाली युवती अनुदान राशि के 64 हजार रुपये मिलने के बाद प्रेमी संग चली गई।
उसने प्रेमी संग आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद कोर्ट में शादी के लिए आवेदन कर दिया। पुलिस के बुलाने पर वह प्रेमी के साथ पहुंची तो पुलिस ने बालिग होने पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया। उसने पिता से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बीते 19 अक्टूबर को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भमोरा क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह बदायूं के थाना उझानी के गांव डिठौना के युवक से हुआ था।
ब्लाक कार्यालय में शुक्रवार को आदित्य ने बताया कि 28 अक्टूबर को उसकी पत्नी के बैंक खाते में विवाह अनुदान के 64 हजार रुपये आए थे उसी दिन से उसकी पत्नी घर से गायब हो गई।
जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पत्नी कक्षा दस पास है और उसका बिशारतगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। आरोप है कि उसने उसी युवक के साथ विवाह के लिए कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया है।
उसके आवेदन पर थाने बुलाने पर प्रेमी के साथ पहुंची युवती ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मर्जी के विरुद्ध विवाह करवा दिया था। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की इच्छानुसार उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।