Move to Jagran APP

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रदेश संयोजक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

BJP Booth Incharge Target in Pilibhit भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:52 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रदेश संयोजक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत
UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रदेश संयोजक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पीलीभीत, जेएनएन। BJP Booth Incharge Target in Pilibhit : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं।

loksabha election banner

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मुहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित शिविर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश संयोजक ने कहा कि नगर के कुल 53 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ प्रभारी को 100 नए सदस्य बनाने हैं। साथ ही सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भी 100-100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है।

मंडल प्रभारी डा. आस्था अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगानी होगी। प्रत्येक बूथ में घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा तभी इस अभियान में सफलता हासिल हो पाएगी। क्षेत्रीय सह संयोजक केके गुप्ता ने कहां कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सफलता पाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तरह से जागरूक रहने की आवश्यकता है।

समीक्षा बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक शिवेंद्र शुक्ला, आयुष मिश्रा राकेश बाथम, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता ,हरिराम गुप्ता, अमित अग्रवाल ,महिला मोर्चा की सुमन कश्यप, उमाकांत मिश्रा ,राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता ,सहित भाजपा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.