Move to Jagran APP

UP assembly Election 2022 : भाजपा नेता दुर्विजय सिंह शाक्य बोले यूपी विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां दूसरे और तीसरे नंबर के लिए चुनाव लड़ेंगी

UP assembly Election 2022 वर्ष 2022 के यूपी चुनावों में विपक्षी पार्टियां केवल दूसरे व तीसरे नम्बर के लिए चुनाव लड़ेगी। यह विचार रविवार को कस्बा में आयोजित भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने व्यक्त किये।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 04:45 PM (IST)
UP assembly Election 2022 : भाजपा नेता दुर्विजय सिंह शाक्य बोले यूपी विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां दूसरे और तीसरे नंबर के लिए चुनाव लड़ेंगी
बहेड़ी नगर कार्यसमिति बैठक में बोले भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष।

बरेली, जेएनएन। UP assembly Election 2022 : वर्ष 2022 के यूपी चुनावों में विपक्षी पार्टियां केवल दूसरे व तीसरे नम्बर के लिए चुनाव लड़ेगी। यह विचार रविवार को कस्बा में आयोजित भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने व्यक्त किये। दावा किया कि यूपी की जनता एक बार फिर सीएम योगी की अगुवाई में सत्ता सौंपने का निर्णय कर चुकी हे। बोले पीएम मोदी की देश व भारतीयों के हितों में उठाये गये कदमों का विपक्ष के पास कोई जबाब नही है।

loksabha election banner

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधी कानून के नाम से कांपते है। दावा किया जो विकास भाजपा ने प्रइेश का पांच साल में किया वो विपक्षी बअीते चालीस सालों में नही कर पाये। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चौधरी गजेंद्र सिंह,विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार,नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी,अर्बन कोआपरेटिव बैंक निदेशक जयेंद्र पाल सिंह गंगवार,महेश शर्मा,उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता,राकेश बाबू मिश्रा,ठाकुर कमल सिंह,सभासद दिनकर गुप्ता,पूर्व सभासद विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपा त्रिवटीनाथ मंडल की कार्यसमिती बैठक संपन्न : भाजपा की त्रिवटीनाथ मंडल की कार्यसमिति की बैठक भारत सेवा ट्रस्ट में संपन्न हुई। जिसमे उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, नगर विधायक अरुण सक्सेना, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा, मनोज थपड़याल, महानगर मंत्री रितेश पाठक, मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर, मंडल प्रभारी डा. नाजिया आलम, मंडल महामंत्री विशाल वर्मा, कुमुद सक्सेना और मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

समर्पण भाव से देश को आर्थिक व सामाजिक समृद्धि की ओर ले जाए : भारत विकास परिषद की रुहेलखंड पूर्वी प्रांत की 15 नवीन शाखाओं को अधिष्ठापन कार्यक्रम रविवार को केशव कृपा में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी नवगठित शाखाओं के पदाधिकारी तथा सदस्यों को समर्पण भाव से देश को आर्थिक व सामाजिक समृद्धि की ओर ले जाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। सभी को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य ही संपर्क, सहयोग, सेवा और संस्कारों में रहते हुए समर्पण भाव से देश को आर्थिक व सामाजिक समृद्धि की ओर ले जाना है। रुहेलखंड पूर्वी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर नवनीत अग्रवाल ने सभी सदस्यों को परिषद द्वारा प्रस्तावित भारत को जानो, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों से जनमानस को जोड़ने का आह्वान करते हुए कोविड-19 से स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखते हुए सेवा कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी ने शपथ लेने वाले सभी शाखाओं के लोगों से समाज सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। इस दौरान हिमांशु छाबड़ा, हनी अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारकआनंद, प्रभात सक्सेना, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.