Move to Jagran APP

बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बाेले- शिक्षक, साहित्यकार बनाएंगे भारत को विश्व गुरु

BL Verma News बदायूं में जन दृष्टि संस्था की ओर से संत पाल सिंह राठौड़ की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षक साहित्यकार ही देश को विश्व गुरु बनाएंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 09:37 AM (IST)
बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बाेले- शिक्षक, साहित्यकार बनाएंगे भारत को विश्व गुरु

बरेली, जेएनएन। BL Verma News : बदायूं में जन दृष्टि संस्था की ओर से संत पाल सिंह राठौड़ की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षक, साहित्यकार ही देश को विश्व गुरु बनाएंगे। उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किए जाने को सराहनीय बताया।

loksabha election banner

भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज बदायूं में शिक्षाविद राम बहादुर पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डा.जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि देश और समाज में सर्वाधिक आदर और सम्मान का पात्र शिक्षक होता है। शिक्षक को इस देश में राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे कलाम ने कार्यकाल पूरा करने के पश्चात शिक्षक की भूमिका में आना अपना सौभाग्य समझा।

शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मानित होने से निश्चित रूप से युवा शिक्षक प्रेरणा प्राप्त करेगे। कार्यक्रम संयोजक संस्था के संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि तीन देशों, सोलह राज्यों के 191 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में आचार्य प्रताप सिंह, पल्लवी भारद्वाज, प्रवीण कुमार, मनीष प्रेम, राणा प्रताप सिंह, अमृत पाल सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, रजनी सिंह, कैप्टन राम राम सिंह, डा. राम रतन सिंह पटेल, एमएल गुप्ता, रामगोपाल, एमएच कादरी, वेदपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन शंखधार ने किया। प्रदेश समन्वयक डा.सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.