Lockdown-3 Politics : बरेली के व्यापारियों से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवाार बोले- मजदूरों को दे मार्च-अप्रैल का वेतन Bareilly News
केंद्रीय मंत्री ने 17 मई के बाद अधिकतम लॉकडाउन खुलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर अपेक्षा का सम्मान किया जाएगा। सभी मजदूरों को मार्च व अप्रैल का वेतन दिया जाए।
बरेली,जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार दोपहर ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व्यापार मंडल के प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों से रूबरू हुए। उन्होंने सबसे पहले लॉकडाउन के समय व्यापारियों को भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
केंद्रीय मंत्री ने 17 मई के बाद अधिकतम लॉकडाउन खुलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर अपेक्षा का सम्मान किया जाएगा। सभी मजदूरों को मार्च व अप्रैल का वेतन दिया जाए चाहे उन्होंने काम किया हो या नहीं। आगे कहा कि सभी अपने सुझाव लिखकर दें ।
सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद ही कुछ टिप्पणी कर सकूंगा। हालांकि व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं भी बताई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, राजेश जसोरिया, शिव शंकर वर्मा, अशोक कंसल, विवेक मिनोचा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।