Move to Jagran APP

बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग लेन में घुसकर लगा रहे जाम

जिले में संचालित हो रहे दोनों टोल पलाजा पर फास्टैग की व्यवस्था है। दोनों ही जगह दो रास्ते बिना फास्टैग वाहनों के लिए छोड़े गए हैं। इसके बाद भी बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग की लेन में जाकर विवाद और जाम की वजह बन रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 05:21 PM (IST)
बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग लेन में घुसकर लगा रहे जाम
एक जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी हो जाएगा।

बरेली, जेएनएन। जिले में संचालित हो रहे दोनों टोल पलाजा पर फास्टैग की व्यवस्था है। दोनों ही जगह दो रास्ते बिना फास्टैग वाहनों के लिए छोड़े गए हैं। इसके बाद भी बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग की लेन में जाकर विवाद और जाम की वजह बन रहे हैं। हालांकि एक जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी हो जाएगा।जिले में कुल दो टोल प्लाजा है। एक बरेली-नैनीताल और दूसरा बरेली-दिल्ली रोड पर है। दोनों ही टोल पर कुल 12 लेन हैं, जिन्हें दोनों ओर छह-छह लेन में बांटा गया है। दोनों ही टोल प्लाजा पर अब तक दो दो लेन को बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए छोड़ा गया है। लेकिन जब बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग लेन में जाते हैं तो उनसे दोगुना शुल्क वसूला जाता है। इसके चलते वाहन चालक कई बार विवाद करते हैं। इसके चलते फास्टैग वाले वाहनों को भी इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से जाम की समस्या भी हो जाती है। अब एक जनवरी 2021 से फास्टैग पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इसके बाद बिना फास्टैग वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

loksabha election banner

रिटर्न रसीद नहीं दे रहे, दोगुने रुपये भी लेने लगे

फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से गुजरे कई वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें रिटर्न रशीद नहीं दी गई। 24 घंटे के भीतर वापस आने वालों को रिटर्न रशीद मिलने से 20 फीसद तक छूट मिल जाती थी। लेकिन अब इस सेवा को भी बंद कर दिया है। वाहन चालकों को केवल सिंगल पर्ची ही दी जा रही है। हालांकि टोल प्रबंधन ने इससे इन्कार किया है।

 क्या कहना है टोल मैनेजर काफतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के मैनेजर श्यामवीर सिंह का कहना है कि एक जनवरी 2021 से टोल प्लाजा में बिना फास्टैग के वाहनों को नहीं गुजरने दिया जाएगा। अब तक बिना फास्टैग वाले वाहन अगर फास्टैग की लेन में आते हैं तो उनसे दोगुना पैसा लिया जा रहा है। ऐसे वाहन अन्य लोगों के लिए मुसीबत बनते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.