Move to Jagran APP

माघी पूर्णिमा पर राजघाट में नहाने गए बदायूं के दो युवक गंंगा में डूबे, हुई मौत

माघी पूर्णिमा पर गंंगा में नहाने गए बदायूं के दो युवकोंं की नदी में डूबने से मौत हो गई। उनके शव सुबह पुलिस को मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 02:20 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 02:20 PM (IST)
माघी पूर्णिमा पर राजघाट में नहाने गए बदायूं के दो युवक गंंगा में डूबे, हुई मौत
माघी पूर्णिमा पर राजघाट में नहाने गए बदायूं के दो युवक गंंगा में डूबे, हुई मौत

बरेली, जेएनएन। : माघी पूर्णिमा पर गंंगा में नहाने गए बदायूं के दो युवको की नदी में डूबने से मौत हो गई। उनके शव सुबह पुलिस को मिले। पुलिस ने जहां शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

loksabha election banner

बदायूं में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर रहने वाले कुछ लोग माघी पूर्णिमा पर स्थान करने के लिए बुलंदशहर के राजघाट गए थे। शुक्रवार को किराए पर वाहन कर देर शाम  राजघाट पहुंचे। जहां कुछ लोग अति उत्साह के चलते रात को ही गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। कुछ ही देर में गंगा में स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया जब उनके दो साथी अचानक गंंगा में डूबने लगे। साथियों को गंगा में डूबता देख अन्य साथियो ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगो व पुलिस को दी। 

इधर कुछ लोग उन्हें खोजने के लिए रात में ही नदी में उतर गए। लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका।रात भर तलाश करने के बाद शनिवार को दोनो के शव नदी में उतराते मिले। पुलिस के अनुसार इस घटना में अभिनीत पुत्र विजय गुप्ता और बादल मौर्य पुत्र रामेश्वर गंगा की नदी में डूबने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.