Positive India : नोएडा से लौटे दो व्यक्तियों ने कंट्रोल रूम में किया फोन, बोले- करा दो हमारी जांच Bareilly News
पिछले दो दिनों से लगातार दिल्ली औऱ नोएडा से लोगों के बरेली आने का सिलसिला जारी हैं। ऐसे ही बाहर से आए दो लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी।
बरेली, जेएनएन : पिछले दो दिनों से लगातार दिल्ली औऱ नोएडा से लोगों के बरेली आने का सिलसिला जारी हैं। ऐसे ही बाहर से आए दो लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे नाेयडा से आए हैं और अपनी जांच कराना चाहते हैं। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उन दोनों को अपने साथ ले आई। जिनकी जांच कराई जा रही है।
नोएडा सहित अन्य राज्यों से आए हजारों लोग
शहर में नोयडा सहित अन्य राज्यों में काम करने वाले कई लोग वापस घर लौट आए हैं। जिनमें से कई लोगों ने जहां पैदल ही सफर तय किया हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे भी है। जो बसों या फिर अन्य साधनों से लौटें है। लौटने वाले ये लोग किस क्षेत्र के हैं इसकी जानकारी किसी के पास नहीं हैं। हालांकि प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा हैं।
सकते में आए लोग, गलियों में लगाए नो इंट्री के बोर्ड
लॉकडाउन को तोड़कर लोगों के घर वापस आते ही पॉजिटिव केसों में इजाफा होने के साथ खतरा बढ़ता जा रहा हैं। जिसकों लेकर सतर्कता बरत रहे कुछ लोगों ने गलियों को पहले ही बंद कर रखा हैं। तो कुछ लोगों ने रिश्तेदारों सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति के भी प्रवेश पर रोक लगा दी हैं।