Coronavirus News Update: बरेली में दो और कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को शहर के दो और कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई।
बरेली, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को शहर के दो और कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों ही मौत की जानकारी जिला प्रशासन व मृतकों के स्वजनों को दे दी गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि शहर मलूकपुर निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत बिगडऩे पर स्वजनों ने उन्हें 5 अगस्त को जिला अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां वह एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, इसके बाद उन्हें कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शहर के सन सिटी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग जो कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
उनका इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 30 जुलाई को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड-19 के मानकों के अनुरूप कराया गया है।