मोदक बनाने की ये तीन रेसिपी करें ट्राय, खुश हो जाएंगे बप्पा Bareilly News
गणेश भगवान के सर्वाधिक प्रिय मोदक को कोई कैसे भूल सकता है। यदि आप गणेश चतुर्थी को एक ही जैसे मोदक बनाते आ रहे हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय करें।
बरेली, जेएनएन : शहरभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। गणपति के आगमन के दौरान चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहता है। बप्पा को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। गणेश भगवान के सर्वाधिक प्रिय मोदक को कोई कैसे भूल सकता है। यदि आप गणेश चतुर्थी को एक ही जैसे मोदक बनाते आ रहे हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राय करें। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी तीन नई रेसिपी जिसे बनाकर आप गणपति बप्पा के साथ-साथ अपने परिवार और बच्चों को भी खुश कर सकते हैं।
1. चॉकलेट मोदक
सामग्री
- 2 कप रिकोटा चीज
- 1 कप कंडेन्स्ड मीठा दूध
- आधा कप सेमी स्वीट चॉकलेट चिप्स
- आधा चम्मच कोका पाउडर
बनाने की विधि
- मोटी तली का पैन लें।
- इसमें रिकॉट चीज डालें।
- रिकॉट चीज को 5 से 8 मिनट तक चलाएं।
- जब चीज गाढ़ी होने लगे तो उसमें कंडेन्स्ड मिल्क मिलाएं।
- मिक्स करने के बाद 4 से 5 मिनट तक चलाएं।
- अब गैस बंद कर दें।
- अब कोका पाउडर और चॉकलेट चिप्स मिलाएं।
- मिक्सचर के ठंडा होने का इंतजार करें।
- अब मोदक सांचे का प्रयोग करके चॉकलेट मिक्सचर को डालें।
चॉकलेट मोदक अब तैयार हो गया है। ये मोदक आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगा। कुछ ही समय में बनने वाला हेल्दी और डिलीशियस मोदक इस गणेश चतुर्थी को जरूर तैयार करें।
2. काजू मोदक
सामग्री
- 2 कप मावा
- 1 कप काजू का पाउडर
- आधा कप शक्कर
- इलायची पाउडर
- यलो फूड कलर
बनने की विधि
- एक हैवी पैन में मावा, काजू पाउडर और शक्कर लें।
- गैस को मीडियम रखें।
- सामग्री को चलाते रहें और अच्छे से मिक्स करें।
- फूड कलर मिलाएं। गैसे पर ही सामग्री गरम होगी, ये मेल्ट होना शुरू हो जाएगी। अब इलायची पाउडर मिला दें।
- जब तक मिक्सचर का गीलापन न सूखे, तब तक इसे चलाते रहें। इसमें 5 से 6 मिनट लगेंगे।
- अब एक प्लेट में मिक्सचर को मिला लें। ये ध्यान रखें कि मावा में गांठ न बनी हो।
- अब मिक्चर को ठंडा होने दें। सांचे का प्रयोग कर मोदक को शेप दें।
काजू मोदक अब तैयार हो चुका है। काजू हेल्दी होता है। काजू में विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो एंटी एजिंग का काम करती है।
3. कोकोनट मोदक
सामग्री
- 1 कप घिसा हुआ नारियल
- 200 ग्राम मावा या पाउडर मिल्क
- 4 इलायची
- 2 चम्मच घी
बनाने की विधि
- एक मिक्सर जार में इलायची और शक्कर को मिक्सर जार में पीस कर पाउडर बना लें।
- एक पैन को मध्यम आंच पर चढ़ाएं और उसमें घी मिलाएं। घी जब गरम हो जाएं तो उसमें घिसा नारियल मिलाएं।
- नारियल को तब तक चलाएं जब तक उसका पानी न सूख जाएं। जब मॉइश्चर खत्म हो जाएं तो मावा या पिसी हुई शक्कर मिलाएं।
- कोकोनट और मावा को मिक्स होने तक चलाएं।
- मिक्सचर में दूध या पानी बिल्कुल न मिलाएं । यदि मिक्सचर ज्यादा गीला हो गया तो मोदक बनाने में दिक्कत आएंगी।
- मिक्सचर को अब एक थाली में निकाल लें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। सांचे की सहायता से मोदक तैयार करें।
कोकोनट मोदक तैयार है। कोकोनट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण होते हैं। साथ ही इसे खाने से एनर्जी मिलती है। इस आसान और हेल्दी रेसिपी को जरूर तैयार करें।