यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरेली पत्नी का काला रंग बता कर दिया तलाक, पति समेत ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Triple Talaq in Bareilly पत्नी का काला रंग बताकर तलाक देने वाले पति समेत आठ आरोपितों के खिलाफ कैंट पुलिस ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Triple Talaq in Bareilly : पत्नी का काला रंग बताकर तलाक देने वाले पति समेत आठ आरोपितों के खिलाफ कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपित पति मो.आलम, पिता अनीस खां, सास चन्दा बी, कुलसूम जहां, सीमा, निशा, नसीम व मोबीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट की रहने वाली महिला ने बीतों दिनों एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा था कि नौ माह पहले मार्च 2021 को मोहम्मद आलम के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद ही आरोपित पति के साथ ससुर अनीस खां, सास चन्दा बी, जिठानी कुलसुम जहां, ननद सीमा व निशा, दूसरी जेठानी नसीमा व मोबिन कम दहेज का ताना देने लगी। दहेज में दस लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इन्कार करने पर इसको लेकर घर में कलह हुई।
पिता के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया। बावजूद आरोपितों का फिर से दुस्साहस बढ़ गया। पति ने पिटाई कर रंग पर टिप्पणी की। काले रंग पर ताना देते हुए तलाक, तलाक, तलाक कह घर से निकाल दिया। कैंट पुलिस से पीड़िता ने शिकायत की। सुनवाई न होने पर पीड़ित महिला एसएसपी के पास पहुंची थी। एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
