Move to Jagran APP

सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित होंगे पर्यटन स्थल Bareilly News

पर्यटन विभाग ने विधायकों को पत्र भेजकर उनके क्षेत्र के संभावित पर्यटन स्थलों की जानकारी मांगी है। बरेली में पर्यटन के और विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 05:44 PM (IST)
सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित होंगे पर्यटन स्थल Bareilly News

जेएनएन, बरेली : जनपद के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों को विकसित करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत शासन से इस बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने विधायकों को पत्र भेजकर उनके क्षेत्र के संभावित पर्यटन स्थलों की जानकारी मांगी है। बरेली में पर्यटन के और विकल्प तलाशे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत इसका नोडल विभाग पर्यटन विभाग को बनाया गया है। विधायकों की ओर से जानकारी मिलने पर पर्यटन विभाग उन स्थलों की जांच करेगा। चिह्न्ति स्थान के महत्व और यहां के आंकड़ों को एकत्र कर विभाग जानकारी शासन को भेजी जाएगी।

loksabha election banner

विधायक निधि और सीएसआर से होंगे कार्य

विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन स्थल के चयन के बाद यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। यह विकास कार्य क्षेत्रीय विधायक व जनपद में चल रही परियोजनाओं के सीएसआर मद से कराया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर होगी विभाग की खास नजर 

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने वाले स्थानों में प्रमुख रूप से धार्मिक स्थल रहेंगे। विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। पर्यटन स्थल के रूप में अगर मंदिरों का चयन होता है तो इनके सौंदर्य में चार चांद लग जाएंगे। जिससे पर्यटक इस ओर आकर्षित होंगे।

आने वाले पर्यटकों का विभाग करेगा स्वागत 

पर्यटन दिवस पर विभाग जनपद में आने वाले पर्यटकों का स्वागत सम्मान करेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। शुक्रवार को विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएंगे। यहां आने वाले पर्यटकों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया जाएगा। पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि जिले के रेलवे स्टेशनों पर भी नजर रखी जाएगी। यहां आने वाले पर्यटकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। बताया कि होटल स्वामियों को भी पत्र जारी कर पर्यटकों को रियायत देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मांगी गई जानकारी के लिए विधायकों को पत्र भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।- दीप्ति वत्स, पर्यटन अधिकारी, बरेली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.